रांची रेल मंडल के 15 स्टेशन होंगे हाईटेक, बदलेगी सूरत

न्यूज डेस्क: रांची रेल मंडल के 15 स्टेशन को हाईटेक बनाया जायेगा। इन स्टेशनों की सूरत बदलने के लिए रेलवे के द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई हैं। बहुत जल्द रांची मंडल के इन 15 स्टेशनों को आधुनिक और बेहतरीन बनाया जायेगा।

खबर के अनुसार रेलवे ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रांची मंडल के 15 स्टेशनों का चयन किया हैं। इन स्टेशनों को आधुनिक तकनीक की मदद से शहर की तरह विकसित किया जायेगा। साथ ही साथ यात्रियों के लिए कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

बता दें की रांची मंडल के इन स्टेशनों पर यात्रियों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाएगी। हर प्लेटफॉर्म पर शौचालय बनाया जाएगा। बैठने के लिए सीटिंग चेयर लगाए जाएंगे। पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही साथ वाई-फाई भी लगाया जायेगा। इन स्टेशनों पर वेटिंग हॉल भी बनाए जाएंगे। 

इन स्टेशनों का हुआ चयन : रांची मंडल के रामगढ़ कैंट, लोहरदगा स्टेशन, मुरी, नामकुम, झालदा, सुईसा, सिल्ली, टाटी सिल्वे, गंगा घाट, बानो, ओरगा, पिस्का, तुलिन, गोविंदपुर रोड एवं बालश्रृंग स्टेशन को विकसित करने के लिए चयन किया गया हैं।

0 comments:

Post a Comment