खबर के अनुसार दिल्ली एयरपोर्ट पर वायु सेना के शो होने वाला हैं। जिसके कारण पटना से सुबह में दिल्ली को जाने वाली स्पाइसजेट और विस्तारा की एक-एक फ्लाइट 26 जनवरी तक रद्द रहेगी। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।
वहीं 26 जनवरी तक इंडिगो की फ्लाइट सुबह 10.55 बजे टेकऑफ करेगी और तय समय पर दिल्ली में लैंड करेगी। जबकि स्पाइसजेट की फ्लाइट दिल्ली के लिए 9.20 बजे उड़ान भरती थी और विस्तारा की फ्लाइट सुबह 10.25 बजे उड़ान भरती थी, ये दोनों रद्द रहेगी।
बता दें की इन दो फ्लाइट के रद्द होने से यात्रियों को दिल्ली जानें में परेशानी हो सकती हैं। ऐसे में अगर बहुत जरुरी काम हैं तो आप ट्रेन के द्वारा पटना से दिल्ली जा सकते हैं। पटना जंक्शन से राजधानी एक्सप्रेस दिल्ली के लिए प्रतिदिन संचालित हो रही हैं।

0 comments:
Post a Comment