खबर के अनुसार पटना, सुपौल, नालंदा, लखीसराय, कैमूर, नवादा, गया और मुजफ्फरपुर में जितने भी आहार, पइन, पोखर, डैम आदि हैं उन सभी को मरम्मत किया जायेगा। इसको लेकर सरकार के द्वारा पैसों की राशि जारी कर दी गई हैं।
आपको बता दें की बिहार के इन जिलों में सिंचाई परियोजना के निर्माण को लेकर 29 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई हैं। इस पैसों से करीब पांच हजार हेक्टेयर भूमि में सिंचाई परियोजना का निर्माण किया जायेगा। इससे किसानों को काफी लाभ मिलेगा।
दरअसल बिहार के इन जिलों में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत सिंचाई परियोजना का निर्माण होगा। इसका निर्माण एजेंसी के माध्यम से किया जायेगा। इसको लेकर विभाग के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। बहुत जल्द निर्माण कार्य प्रारम्भ होगा।

0 comments:
Post a Comment