प्रेम राशिफल 22 अप्रैल: प्रेम संबंधों को लेकर क्या कहते हैं सितारे

डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो 22 अप्रैल के दिन ग्रहों और नवग्रहों की चाल मिल कर शिवयोग का निर्माण कर रहा हैं। जिसका असर प्रेम संबंधों पर दिख सकता हैं। इस योग के प्रभाव से कुछ राशियों के प्रेम संबंधों में मधुरता आ सकती हैं तो कुछ राशियों के प्रेम संबंधों में खटास उत्पन हो सकती हैं। आज इसी संदर्भ में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे 22 अप्रैल के प्रेम राशिफल के बारे में की इस दिन प्रेम संबंधों को लेकर सितारे क्या कहते हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से। 
मेष, सिंह और धनु राशि, अग्नि तत्व की राशि होने के कारण 22 अप्रैल के दिन आपके प्रेम संबंधों में उत्तार चढ़ाव बना रहेगा। प्रेमी प्रेमिका को परेशानी झेलनी पड़ सकती हैं तथा इनके रिश्तों में दरार आ सकती हैं। शिवयोग का निर्माण इनके अशुभ भाव में हो रहा हैं। जो इनके मन को अशांत कर सकता हैं। माता पिता के साथ भी किसी बात को लेकर बहस हो सकती हैं। इस दिन आप अपने वाणी पर संयम रखे तथा हर किसी के साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार करें। दोपहर बाद का समय प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल हो सकता हैं। आप सूर्य देव का दर्शन करें। प्रेम संबंधों के लिए शुभ साबित होगा। 

वृष, कन्या और मकर राशि, पृथ्वी तत्व की राशि होने के कारण 22 अप्रैल का दिन प्रेम संबंधों के लिए उत्साह भरा दिन रहेगा। आपका प्रेम भरा व्यवहार आपके साथी को लुभा सकता हैं तथा प्रेम जीवन में खुशियां आ सकती हैं। इस दिन जीवनसाथी का साथ आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा। आपको प्यार के साथ साथ कैरियर में भी सफलता मिल सकती हैं। इस राशि के कुछ जातक अपने लव पार्टनर से सगाई कर सकते हैं। पिता की ओर से प्रेम विवाह करने की स्वीकृति मिल सकती हैं। यह दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आप महादेव का दर्शन करें। 

मिथुन, तुला और कुंभ राशि, वायु तत्व की राशि होने के कारण 22 अप्रैल के दिन आपके सितारे अनुकूल रहेंगे। क्यों की इस दिन शिवयोग का निर्माण आपके लव भाव में होगा। जिससे आपके प्रेम जीवन में खुशियां आ सकती हैं और प्रेम संबंधों में नयापन देखने को मिल सकता हैं। यह दिन उत्साह भरा दिन रहेगा। घर परिवार के लोगों के साथ संबंध बेहतर रहेंगे। साथ हीं साथ आपको लव पार्टनर से प्यार मिल सकता हैं। इस दिन आपका मन रोमांटिक रहेगा। आपका लव पार्टनर आपकी तारीफ कर सकता हैं। आप शनिदेव का दर्शन करें। 

कर्क, वृश्चिक और मीन राशि, जल तत्व की राशि होने के कारण 22 अप्रैल के दिन शिवयोग का निर्माण आपके अशुभ भाव में होगा। जिससे आपके प्रेम संबंधों में परेशानी उत्पन हो सकती हैं। आपका लव पार्टनर आपसे नाराज हो सकता हैं। साथ हीं साथ घर परिवार के लोगों से भी अनबन हो सकती हैं। दोपहर बाद का समय प्रेम जीवन के लिए बेहतर रहेगा। आपके सितारे आपके अनुकूल रहेंगे। आपकी मीठी वाणी प्रेमी का मन मोह लेगी और प्रेम जीवन में उत्पन अनबन की समस्या समाप्त हो जाएगी। इस दिन आप प्रेम जीवन का फैसला सोच समझकर लें और भगवान कृष्ण का दर्शन करें। 


0 comments:

Post a Comment