हेल्थ डेस्क: गर्मी का मौसम आ गया हैं। इस गर्मी के मौसम में गर्भवती महिलाओं को सबसे ज्यादा लू लगने का खतरा होता हैं। इससे महिलाओं का शरीर अस्वस्थ हो जाता हैं और गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास ठीक तरीकों से नहीं होता हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे काम के बारे में जिस काम को करके गर्भवती महिलाएं लू से खुद को बचा सकती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की गर्भावस्था में लू से बचने के लिए करें ये 5 काम।
1 .भरपूर पानी का सेवन करें, गर्भावस्था में लू से बचने के लिए गर्भवती महिलाओं को भरपूर पानी का सेवन करना चाहिए। क्यों की गर्मी के दिनों में जब वातावरण का तापमान बढ़ जाता हैं तब गर्भवती महिलाओं के शरीर में पानी की कमी हो जाती हैं। इससे महिलाओं को लू लगने का खतरा बना रहता हैं। इसलिए महिलाएं गर्भावस्था में लू से बचने के लिए थोड़ी थोड़ी देर पर पानी का सेवन करते रहें ताकि शरीर में पानी की कमी ना हो।
2 .दही का सेवन करें, गर्भावस्था में लू से बचने के लिए महिलाएं दही का सेवन कर सकती हैं। क्यों की दही में कैल्शियम के साथ साथ एंटी ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं जो शरीर के तापमान को सामान्य रखने का काम करते हैं। इससे शरीर का तापमान स्थिर रहता हैं तथा शरीर में लू लगने का खतरा कम हो जाता हैं। इसलिए गर्भावस्था में महिलाएं लू से बचने के लिए दही का सेवन कर सकती हैं।
3 .पुदीना का सेवन करें, दरअसल पुदीना की तासीर बहुत ठंडी होती हैं जो गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद मानी जाती हैं। गर्मी के मौसम में लू से बचने के लिए महिलाएं नियमित रूप से पुदीना का सेवन कर सकती हैं। इससे महिलाओं के शरीर का तापमान सामान्य रहेगा तथा शरीर में लू लगने के चांस कम जायेंगे। इसलिए गर्भावस्था में लू से बचने के लिए पुदीना का सेवन करें।
4 .मॉर्निंग वॉक करें, सुबह का समय गर्भवती महिलाओं के लिए सबसे अच्छा माना जाता हैं। इस समय मॉर्निंग वॉक करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन स्थिर रहता हैं तथा शरीर में ऑक्सीजन का फ्लो ठीक तरीकों से होता हैं। इससे महिलाओं का शरीर स्वस्थ और सेहतमंद रहता हैं तथा शरीर में लू लगने के चांस भी कम जाते हैं। इसलिए गर्भावस्था में महिलाओं को ये काम जरूर करनी चाहिए।
5 .संतरा का जूस पिएं, गर्मी के मौसम में गर्भवती महिलाओं के लिए संतरा का जूस लाभदायक होता हैं। इससे लू लगने के चांस भी कम जाते हैं। साथ हीं साथ महिलाओं के शरीर में पानी की कमी नहीं होती हैं और शरीर भी सेहतमंद रहती हैं। इतना हीं नहीं संतरा के जूस में फोलिक एसिड की मात्रा पायी जाती हैं जो गर्भ में पल रहे शिशु के विकास में सहायक होती हैं। इसलिए गर्भावस्था में लू से बचने के लिए संतरा के जूस का सेवन कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment