साप्ताहिक विवाह राशिफल: 09 मई से 15 मई 2019 तक

डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो विवाह के लिए शुभ समय की शुरूआत हो गयी हैं। इस समय में कुछ राशियों की शादी हो सकती हैं तो कुछ राशियों के शादी विवाह में बाधाएं भी आ सकती हैं। किसी भी इंसान के जीवन में जब ग्रहों का संयोग शुभ होता हैं तब उसकी शादी संपन होती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे साप्ताहिक विवाह राशिफल के बारे में की 09 मई से 15 मई 2019 तक शादी विवाह के लिए समय कैसा रहेगा। तो आइये जानते हैं विस्तार से।  
मेष, सिंह और धनु राशि, शास्त्रों के अनुसार 09 मई से 15 मई 2019 तक का समय विवाह के लिए उत्तम नहीं हैं। आपकी कुंडली के लगन भाव में मंगल गोचर कर रहा हैं। जो शादी विवाह में बाधा उत्पन कर सकता हैं। सप्ताह के अंत समय में थोड़ी बहुत प्रेम विवाह करने की स्थिति उत्पन हो सकती हैं। इस समय ग्रहों का संयोग आपके लिए अनुकूल रहेगा। अगर आप शादी करना चाहते हैं या शादी की बातचीत चल रही हैं तो आप जल्दीबाजी ना करें। शादी विवाह से जुड़ा कोई भी फैसला सोच समझकर करें। आपके लिए राधा कृष्ण की आराधना करना शुभ रहेगा। 

वृष, कन्या और मकर राशि, इस सप्ताह आपके लगन भाव में गुरुबल और चन्द्रबल दोनों मजबूत स्थिति में हैं। जिससे आपकी शादी ठीक हो सकती हैं। इस राशि के कुछ जातक 09 मई से 15 मई तक विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। इस सप्ताह जीवनसाथी की तलाश पूरी हो सकती हैं और आपको बहुत जल्द वैवाहिक सुख मिल सकता हैं। आपके लिए अच्छे घरों से रिश्ते आ सकते हैं। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपके लिए सप्ताह का अंत समय बेहतर रहेगा तथा आपके जीवन पर राधा कृष्ण की कृपा बनी रहेगी। 

मिथुन, तुला और कुंभ राशि, 09 मई से 15 मई तक का समय शादी विवाह के लिए मिला जुला रहेगा। सप्ताह के शुरूआती समय में आपकी कुंडली में शनि भारी हैं। जिसके कारण आपको शादी के लिए इंतजार करना पड़ सकता हैं। आपकी शादी ठीक हो कर भी टूट सकती हैं। लेकिन सप्ताह में मध्य समय में आपके लिए रिश्ते आ सकते हैं। आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता हैं। सूर्य, चंद्र और गुरु का संयोग आपके अनुकूल रहेगा। आप शादी विवाह का फैसला जल्दीबाजी में ना लें। आपके लिए राधा कृष्ण को याद करना फलदायक साबित होगा। 

कर्क, वृश्चिक और मीन राशि, शास्त्रों के अनुसार 09 मई से 15 मई तक का समय कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के लिए सबसे बेहतर हैं। इनकी कुंडली के लगन भाव में सूर्य, चंद्र और गुरु मिल कर विवाह योग का निर्माण कर रहा हैं। जिसके कारण इस सप्ताह इनके जीवन में खुशियां आ सकती हैं। इस राशि के अविवाहित लोगों की शादी ठीक हो सकती हैं। ये लोग विवाह के पवित्र बंधन में बंध सकते हैं। शादी विवाह के बातचीत के लिए यह सप्ताह अनुकूल हैं। विवाह में आ रही बाधाएं भी दूर हो सकती हैं और आपको एक अच्छा जीवनसाथी मिल सकता हैं। राधा कृष्ण की आराधना करना उत्तम रहेगा। 

0 comments:

Post a Comment