ब्लड को साफ करने के 5 घरेलू नुस्खे

हेल्थ डेस्क: आज के समय में गलत खान पान की वजह से लोगों का ब्लड खराब हो जाता हैं। जिसके कारण शरीर में कई तरह की परेशानियां उत्पन हो जाती हैं। साथ हीं साथ इंसान का शरीर अस्वस्थ हो जाता हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में जिन नुस्खे को अपना कर आप अपने शरीर के ब्लड को साफ कर सकते हैं और खुद को सेहतमंद बना सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की ब्लड को साफ करने के 5 घरेलू नुस्खे।
1 .तुलसी, अगर आप अपने शरीर के ब्लड को साफ करना चाहते हैं तो आप प्रतिदिन सुबह के समय खाली पेट तुलसी के पत्तों का सेवन करें। इससे ब्लड में मौजूद विषैला पदार्थ शरीर से बाहर आ जाता हैं और शरीर का खून साफ हो जाता हैं। इतना ही नहीं तुलसी के सेवन से शरीर में ऑक्सीजन का फ्लो ठीक तरीकों से होता हैं। इसलिए आप प्रतिदिन तुलसी का सेवन करें।
2 .नीम, ब्लड को साफ करने के लिए आप नीम के पत्तों को पानी में डाल का उबाल लें और फिर उस पानी का सेवन करें। ये शरीर के ब्लड के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। इसके सेवन से ब्लड में मौजूद विषैला पदार्थ ख़त्म हो जाता हैं और इंसान के शरीर का ब्लड साफ हो जाता हैं। इस घरेलू नुस्खे को आप प्रतिदिन आजमाएं आपको फर्क दिखाई देने लगेगा।
3 .हल्दी, दरअसल हल्दी में पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट शरीर में लाल रक्त कोशिका के निर्माण में सहायक होता हैं। इससे ब्लड में पाए जाने वाला विषैला पदार्थ यूरिन के द्वारा शरीर से बाहर आ जाता हैं और शरीर का ब्लड साफ हो जाता हैं। इसलिए अगर आप अपने शरीर के ब्लड को साफ करना चाहिए हैं तो हल्दी का सेवन करें।
4 .आंवला, दरअसल आंवला में विटामिन सी की मात्रा भरपूर होता हैं जो लिवर के कार्य क्षमता को बढ़ाने का काम करता हैं। इससे शरीर की इम्युनिटी भी बूस्ट होती हैं और शरीर में पाए जाने वाला ब्लड साफ हो जाता हैं। इसलिए आप अपने शरीर के ब्लड को साफ करना चाहते हैं तो आप प्रतिदिन आंवला का सेवन करें। इससे सेहत भी अच्छा रहेगा।
5 .चिरायता, ब्लड को साफ करने के लिए चिरायता सबसे फायदेमंद साबित होता हैं। आप सुबह के समय चिरायता को पीसकर एक गिलास पानी में मिलकर इसका सेवन करें। इससे आपके शरीर का ब्लड साफ हो जायेगा तथा ब्लड से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो जाएगी। साथ हीं साथ आपका सेहत भी अच्छा रहेगा। इस घरेलू नुस्खे को आप प्रतिदिन आजमाएं। आपको बहुत जल्द लाभ मिलेगा।

0 comments:

Post a Comment