डेस्क: ज्योतिष शास्त्र की बात करें तो 9 मई का प्रेम राशिफल कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ रह सकता हैं। इससे इंसान के प्रेम संबंधों में कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसी विषय में ज्योतिष शास्त्र के द्वारा जानने की कोशिश करेंगे की प्रेम संबंधों को लेकर 9 मई का दिन कैसा रहेगा। इस दिन आपके नसीब में कौन से परिवर्तन हो सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
मेष, सिंह और धनु राशि, प्रेम संबंधों को लेकर 9 मई का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। ग्रहों की स्थिति अनुकूल नहीं होने के कारण आपको प्रेम संबंधों में तनाव का सामना करना पड़ सकता हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। प्रेमी प्रेमिका के प्रेम जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। आपका लव पार्टनर आपसे नाराज हो सकता हैं। इस दिन आप प्रेम संबंधों से जुड़ा कोई भी फैसला सोच समझकर लें तथा अपनी भावनाओं को कंट्रोल करें। आपके लिए राधा कृष्ण की आराधना करना बेहतर रहेगा।
वृष, कन्या और मकर राशि, प्रेम संबंधों को लेकर 9 मई का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। सुबह के समय आपकी कुंडली में चन्द्रमा और गुरु की स्थिति अच्छी नजर आ रही हैं। जिससे आपको जीवनसाथी से प्यार मिल सकता हैं। घर परिवार में खुशियों का महौल कायम रह सकता हैं। लेकिन दोपहर बाद ग्रहों की स्थिति अनुकूल नहीं रहेगी। जिससे प्रेम संबंधों में कड़वाहट आ सकती हैं। गुस्से के कारण रिश्तों में दरार आ सकता हैं। आप इस दिन अपने गुस्सा पर नियंत्रण रखें और राधा कृष्ण की उपासना करें।
कर्क, वृश्चिक और मीन राशि, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 9 मई के दिन आपके लव भाव में चन्द्रमा चक्र लगा रहा हैं। जो प्रेम संबंधों के लिए अच्छा संकेत हैं। इस दिन लव रिलेशन में खुशियां बनी रहेगी। पति पत्नी के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। जीवन में नए रिश्ते की शुरूआत हो सकती हैं। माता पिता के साथ से इस राशि के लोगों को सुख और शांति मिल सकता हैं। यह दिन आपके लिए सबसे बेहतर हैं। आपको प्रेमिका का भी साथ मिल सकता हैं। आप राधा कृष्ण को याद करें।
मिथुन, तुला और कुंभ राशि, 9 मई का दिन प्रेम संबंधों के लिए उत्तम रहेगा। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ से आपको कैरियर में भी कामयाबी मिल सकता हैं। नए प्रेमी प्रेमिका के प्रेम जीवन में आने वाले परेशानियां दूर हो सकती हैं। माता पिता की ओर से प्रेम विवाह की स्वीकृति मिल सकती हैं। यह दिन प्रेम संबंधों के लिए यादगार रहेगा तथा जीवन में खुशियों की वर्षा हो सकती हैं। अगर आपके प्रेम संबंधों में परेशानी आ रही हैं तो आप राधा कृष्ण की आराधना करें।

0 comments:
Post a Comment