पीरियड्स के कितने दिन बाद गर्भधारण करना होता है आसान, जानिए

हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो जब कोई महिला माँ बनने की प्लानिंग करती हैं तो उसके दिमाग में इस बात की चिंता बनी रहती हैं की वो कैसे गर्भधारण कर सकती हैं। महिलाएं इस बात को सबसे ज्यादा सोचती हैं की पीरियड्स के कितने दिन बाद उसे गर्भधारण करने में आसानी होगी। आज जानने की कोशिश करेंगे एमोरी यूनिवर्सिटी के एक रिसर्च के अनुसार की पीरियड्स के कितने दिन बाद गर्भधारण करना आसान होता हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से। 
रिसर्च, डेली मेल में प्रकाशित एक खबर के अनुसार एमोरी यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं में 90 महिलाओं पर एक रिसर्च करने के बाद रिपोट जारी किया। इस रिपोट में शोधकर्ताओं ने बताया की पीरियड्स ख़त्म होने के 14 से 18 दिन बाद महिलाओं के शरीर में ओवुलेशन चक्र प्रारंभ होता हैं। इस समय महिलाओं को गर्भधारण करने में आसानी होती हैं। बच्चे की प्लानिंग कर रहे महिलाओं को इसके बारे में सही जानकारी होनी चाहिए ताकि उसे गर्भधारण करने में किसी भी परेशानी का सामना करना ना पड़ें। 

शोधकर्ताओं ने बताया की ओवुलेशन चक्र के समय महिलाओं के शरीर का तापमान बढ़ जाता हैं तथा गर्भाशय में बनने वाले अंडे की गुणवत्ता भी अच्छी हो जाती हैं। साथ हीं साथ इस समय महिलाओं के शरीर में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन्स का निर्माण भी सबसे अधिक होता हैं। जिसके कारण महिलाओं को गर्भधारण करने में आसानी होती हैं। इस समय महिलाओं के गर्भाशय में पाए जाने वाले अंडे पुरुषों के शुक्राणु के संपर्क में आते ही फर्टलाइज हो जाते हैं और महिलाओं के गर्भाशय में भूर्ण का निर्माण होने लगता हैं। 

कुछ शोधकर्ताओं का ये भी कहना हैं की ऐसा सभी महिलाओं के साथ नहीं होता हैं। ये महिलाओं के स्वास्थ और उसके शारीरिक संरचना पर भी निर्भर करता हैं। लेकिन ज्यादा तर महिलाएं जो शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहती हैं उसे पीरियड्स के 14 से 18 दिन बाद ओवुलेशन चक्र के समय गर्भधारण करना आसान होता हैं। महिलाओं को सदैव इसका ख्याल रहना चाहिए। 

एमोरी यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने इस शोध को करने के लिए 90 महिलाओं को शामिल किया और उन महिलाओं के शरीर में होने वाले बदलाव पर अध्ययन किये। साथ हीं साथ शोधकर्ताओं ने महिलाओं पर कुछ मेडिकल टेस्ट भी किए। जिससे ये साबित हो पाया की पीरियड्स के 14 से 18 दिन बाद गर्भधारण करना आसान होता हैं। 

0 comments:

Post a Comment