महिलाओं को क्यों होती है माइग्रेन की समस्या, जानें कारण

हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो आज के वर्तमान समय में बहुत सी महिलाएं ऐसी हैं जो माइग्रेन की समस्या से ग्रसित हैं। इस समस्या के कारण महिलाओं का स्वास्थ प्रभावित होता हैं और उन्हें सिर में दर्द की समस्या बनी रहती हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे उन कारणों के बारे में जिन कारणों की वजह से महिलाओं के सिर में माइग्रेन की समस्या होती हैं। महिलाएं इसे नजरअंदाज करने की भूल ना करें। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की महिलाओं को क्यों होती है माइग्रेन की समस्या, जानें कारण। 
1 .तनाव के कारण, महिलाओं के सिर में माइग्रेन की समस्या होने का सबसे पहला कारण तनाव होता हैं। ज्यादा तनाव लेने से महिलाओं के दिमाग में स्ट्रेस हार्मोन्स का स्राव बढ़ जाता हैं। जिससे दिमाग का नर्वस सिस्टम प्रभावित होता हैं। जिसके कारण महिलाओं के सिर में दर्द की समस्या होने लगती हैं और ये समस्या धीरे धीरे माइग्रेन का रूप ले लेती हैं। महिलाओं को इससे सावधान रहना चाहिए और सिर दर्द होने पर डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए ताकि इस समस्या से बचा जा सके। 

2 .खून की कमी, शरीर में खून की कमी होने से दिमाग की कोशिकाओं में रक्त का संचार ठीक तरीकों से नहीं हो पाता हैं। जिसके कारण दिमाग का न्यूरो सिस्टम कमजोर होने लगता हैं और महिलाओं के सिर में दर्द और चिड़चिड़ापन की समस्या जन्म ले लेती हैं। ये समस्या धीरे धीरे माइग्रेन में बदल जाती हैं। महिलाओं को इसके बारे में सही जानकारी होनी चाहिए और सिर दर्द की समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। साथ हीं साथ आयरन युक्त आहार खाना चाहिए। 

3 .हार्मोनिक बदलाव, महिलाओं में माइग्रेन की समस्या के लिए हार्मोनिक बदलाव भी जिम्मेदार होता हैं। क्यों की हार्मोनिक बदलाव होने के कारण महिलाओं के दिमाग में तनाव और डिप्रेशन की समस्या जन्म लेने लगती हैं। जिससे दिमाग का न्यूरोट्रांसमीटर प्रभावित होता हैं। इससे सोचने समझने की शक्ति भी कम जाती हैं और महिलाओं के सिर में दर्द की समस्या जन्म ले लेती हैं। इससे महिलाएं माइग्रेन का शिकार हो जाती हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए महिलाओं को व्यायाम करना चाहिए और डॉक्टर की सलाह लेते रहना चाहिए। 

4 .रक्तचाप की समस्या, वैसी महिलाएं जो रक्तचाप की समस्या से ग्रषित होती हैं तथा उनके शरीर का रक्तचाप ज्यादा होता हैं। वो महिलाएं भी माइग्रेन का शिकार हो जाती हैं और उनके सिर में तेज दर्द की समस्या बनी रहती हैं। रक्तचाप के कारण महिलाओं के दिमाग में ऑक्सीजन का फ्लो ठीक तरीकों से नहीं होता हैं। जिससे सिर दर्द की समस्या बढ़ जाती हैं। इस समस्या को महिलाएं बिलकुल भी नजरअंदाज ना करें। ये महिलाओं के लिए खतरनाक होता हैं। अगर किसी महिला को अधिक सिर दर्द की समस्या होती हैं तो उसे तुरंत  डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 

5 .खराब जीवनशैली, महिलाओं में माइग्रेन की समस्या होने के लिए ख़राब जीवनशैली जिम्मेदार होता हैं। अगर कोई महिला जंक फ़ूड का अधिक सेवन करती है या वो रात्रि में देर रात तक जागी रहती हैं तो वो माइग्रेन का शिकार हो सकती हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए महिलाओं को अपने जीवनशैली में बदलाव करना चाहिए। इसके लिए महिलाएं जंक फ़ूड का सेवन ना करें। साथ हीं साथ प्रतिदिन कम से कम 8 घंटे की नींद लें और सुबह जल्दी जागने की कोशिश करें। पौष्टिक आहार का सेवन करें। इससे माइग्रेन की समस्या धीरे धीरे कम हो जाएगी। 

0 comments:

Post a Comment