हेल्थ डेस्क: हमारे शरीर में बहुत सी बीमारियां ऐसी हैं जो बाहर से नहीं दिखाती हैं। लेकिन इन बीमारियों के शुरूआती समय में हमारा शरीर कुछ ना कुछ संकेत जरूर देता हैं। इस संकेत के द्वारा हम उन बीमारियों के बारे में सही जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे यूरिन के कुछ ऐसे संकेत के बारे में की जब आपका यूरिन ऐसा संकेत देता हैं तो आप उसे नजरअंदाज ना करें और तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर की सलाह लें। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की यूरिन में दिखे ये तीन संकेत, तो ना करें नजरअंदाज।
1 .यूरिन में पीलापन, अगर किसी व्यक्ति के यूरिन में अचानक से पीलापन की समस्या होती हैं और यूरिन करते समय झाग बनता हैं तो ये संकेत इंसान के लिए बहुत खतरनाक माना जाता हैं। इस संकेत को आप भूलकर भी नजरअंदाज ना करें। क्यों की यूरिन में पीलापन की समस्या तब होती हैं जब इंसान का किडनी ठीक तरीकों से कार्य नहीं करता हैं। ये किडनी ख़राब होने के शुरूआती संकेत हो सकते हैं। इसलिए अगर किसी व्यक्ति को ऐसी समस्या होती हैं तो उसे डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए ताकि किसी बड़ी समस्या से बचा जा सकें।
2 .यूरिन में ब्लड, अगर किसी व्यक्ति के यूरिन में ब्लड आते हैं तो ये संकेत ब्लाडर संक्रमण के हो सकते हैं। इस संकेत को आप नजरअंदाज ना करें। क्यों की ब्लाडर का संक्रमण लगातार बढ़ता रहता हैं और बड़ी बीमारी का रूप ले लेता हैं। इसलिए अगर किसी व्यक्ति के यूरिन में ब्लड आते हैं तो उसे तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए ताकि इस समस्या से छुटकारा मिल सके।
3 .यूरिन में सफेद द्रव, अगर किसी महिला के यूरिन में सफेद द्रव का स्राव होता हैं तो ये संकेत ल्यूकोरिया बीमारी के होते हैं। महिलाएं इस संकेत को नजरअंदाज ना करें। क्यों की ल्यूकोरिया की बीमारी के कारण महिलाओं के गर्भाशय में संक्रमण फ़ैल जाता हैं। जिससे महिलाओं को माँ बनने में भी परेशानी होती हैं। इसलिए अगर किसी महिला के यूरिन में ऐसा संकेत दिखे तो उसे तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए ताकि इस बीमारी से बचा जा सकें।

0 comments:
Post a Comment