अल्बर्ट आइंस्टीन के ये 10 विचार आपको कभी हारने नहीं देगा

दुनिया के सबसे महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने अपने रिसर्च और ज्ञान से जो दुनिया को दिया वो किसी अजूबा से कम नहीं हैं क्यों की उनके सिद्धान्तों जैसे सापेक्षता के सिद्धांत, द्रव्यमान ऊर्जा, समीकरण अणुओं की ब्राउनियन, गति प्रकाश के ऊष्मीय गुण,  विकिरण के सिद्धान्त,  गैस का क्वाण्टम सिद्धान्त आदि की बदौलत ही आज नए-नए आविष्कार संभव हो रहे हैं। आज उनके कुछ ऐसे विचार के बारे में जानने की कोशिश करेंगे जो विचार आपको जीवन में कभी भी हारने नहीं देगा।  
1 .यदि आप खुशियों से भरी जि़न्दगी चाहते हैं तो जीवन को व्यक्ति और वस्तुओं से बाँधने की बजाए अपने लक्ष्य से बाँधिए।

2 .अविश्वास से विश्वास करना बेहतर होता है। ऐसा करने से आप प्रत्येक कार्य को पूर्ण करने की संभावनाओं के निकट हो जाते हैं।

3 .सफल व्यक्ति बनने की कोशिश करने की बजाए आदर्श व्यक्ति बनने की कोशिश करनी चाहिए।

4 .विश्व को नुकसान पहुँचाने वालों से खतरा नहीं है। विश्व को उन लोगों से खतरा है जो नुकसान पहुँचाने वालों को देखकर भी अनदेखा करते हैं और कुछ नहीं कहते।

5 .सामाजिक न्याय के लिए जीना जिन्दगी की सबसे मूल्यवान कोशिश है।

6 .जो छोटी बातों में सच्चाई के प्रति लापरवाह होता है उसे महत्वपूर्ण जि़म्मेदारी नहीं दी जा सकती।

7 .समुद्री जहाज किनारों पर सबसे ज़्यादा सुरक्षित है, पर वो किनारों पर खड़े रहने के लिए नहीं बना है।

8 .तर्क द्वारा आप एक बिन्दु से दूसरे बिन्दु तक ही जा पायेंगे जबकि कल्पना से आप कहीं भी जा सकते हैं।

9 .आपके पास जो भी कल्पना शक्ति है, वो आपके ज्ञान से अधिक महत्वपूर्ण होती है।

10 .कठिनाईयों के बीच में अक्सर अवसरों की प्राप्ति होती है। 

0 comments:

Post a Comment