धर्म डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो धनतेरस के दिन सभी व्यक्ति को कुछ ना कुछ खरीदना चाहिए। इससे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती हैं तथा इंसान को कभी भी धन की कमी नहीं होती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे चीजों के बारे में जिन चीजों को धनतेरस के दिन खरीदना सबसे शुभ माना जाता हैं। इससे इंसान के जीवन पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं तथा जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
धनतेरस के दिन क्या जरूर खरीदें?
1 .शास्त्रों के अनुसार धनतेरस के दिन धातु का बर्तन, अगर पानी का बर्तन हो तो ज्यादा अच्छा होगा। इससे आपके जीवन पर मां लक्ष्मी मेहरबान रहेगी तथा आपको जीवन में कभी भी धन की हानि नहीं होगी। साथ हीं साथ आपको हर काम काज में तरक्की मिलेगी।
2 .शास्त्रों के अनुसार आप धनतेरस के दिन खील बताशे और मिट्टी के दीपक, एक बड़ा दीपक भी जरूर खरीदें। इससे आपके जीवन पर धनवर्षा होगी और जीवन में समृद्धि आएगी।
3 .आप चाहें तो धनतेरस के दिन अंकों का बना हुआ धन का कोई यंत्र खरीद सकते हैं। इससे भी आपके जीवन पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।
4 .शास्त्रों के अनुसार धनतेरस को यथाशक्ति तांबे, पीतल, चांदी के गृह-उपयोगी नवीन बर्तन और जेवर खरीदना शुभ माना जाता है। इससे जीवन में धन दौलत की कमी नहीं होती हैं और इंसान के जीवन पर सकारात्मक शक्तियों का असर बना रहता हैं।
0 comments:
Post a Comment