हेल्थ डेस्क: आज के इस भाग दौड़ की जिंदगी में बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके आंखों की रोशनी कम होती जा रही हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे चीजों के सेवन के बारे में जिन चीजों के सेवन से आंखों की रोशनी तेजी के साथ बढ़ने लगती हैं तथा आंख संबंधित सभी प्रकार की बीमारी दूर हो जाती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .गाजर : आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए सबसे आप रोजाना गाजर का सेवन करें। क्यों की गाजर में विटामिन ए (बीटा कैरोटीन) से भरपूर होती है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी होता है। गाजर में मौजूद अन्य पोषत तत्व हैं - लाइकोपेन, ल्यूटेन आदि आँखों को बीमारियों से मुक्त रखने में भी सहायक होते हैं।
2 .टमाटर : टमाटर आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए जरूरी तत्व शामिल है जैसे ल्यूटेन, लाइकोपेन आदि। लाइकोपेन आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। इससे आंखों में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होती हैं और आंखों की रोशनी भी अच्छी रहती हैं।
3 .बादाम, किशमिश और काजू : आंखों की रोशनी के लिए बादाम,किशमिश और काजू बहुत फायदेमंद होते है क्योंकि इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता हैं। रोजाना इसके सेवन से आँखों की रोशनी के साथ - साथ दिमाग भी तेज होता हैं। इसलिए सभी व्यक्ति को प्रतिदिन इसका सेवन करना चाहिए।
4 .पालक : आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए आप प्रतिदिन पालक का सेवन करें। क्यों की पालक में विटामिन ए के साथ साथ कई तरह के ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने का काम करते हैं। इसलिए आप इसका सेवन जरूर करें।
5 .आंवला : आयुर्वेद के अनुसार आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए आंवला का सेवन अमृत के समान होता हैं। क्यों आंवला में विटामिन ए के साथ ओमेगा-3 भी मौजूद होता हैं। जो आंखों की रोशनी को दूर करने का काम करता हैं।
0 comments:
Post a Comment