हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो इंसान के शरीर में खून की कमी होना बहुत खतरनाक होता हैं। इससे शरीर में कई तरह की बीमारियां जन्म ले लेती हैं और इंसान शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ हो जाता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उस बीमारी के बारे में जो खून की कमी होने से हो सकता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .एनीमिया की बीमारी, अगर किसी व्यक्ति के शरीर में खून की कमी होती हैं तो उसे एनीमिया की बीमारी हो सकती हैं। क्यों की खून की कमी होने से शरीर में ब्लड सेल्स का निर्माण रूक जाता हैं। जिससे इंसान को एनीमिया की बीमारी हो जाती हैं। इस बीमारी के कारण शरीर में थकान बना रहता हैं तथा इंसान खुद को अस्वस्थ महसूस करता हैं। इसलिए सभी व्यक्ति को इस बात का ध्यान रखना चाहते और खून की कमी को दूर करने के लिए आयरन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए।
2 .डिप्रेशन की बीमारी, शरीर में खून की कमी होने से डिप्रेशन की बीमारी हो सकती हैं। क्यों की खून की कमी होने से दिमाग में ब्लड का सर्कुलेशन सही तरीकों से नहीं होता हैं। साथ ही साथ दिमाग के सेल्स कमजोर होने लगते हैं। जिससे इंसान को डिप्रेशन की समस्या हो जाती हैं और इंसान तनावग्रस्त हो जाता हैं। इससे दिमाग में कई तरह की परेशानियां जन्म ले सकती हैं। इसलिए खून की कमी को नजरअंदाज ना करें।
3 .ह्रदय संबंधित बीमारी, अगर किसी व्यक्ति के शरीर में खून की कमी होती हैं तो उन्हें ह्रदय संबंधित बीमारी हो सकती हैं। क्यों की खून की कमी होने से ह्रदय की कार्य प्रणाली प्रभावित होती हैं तथा ह्रदय पर दवाब पड़ने लगता हैं। जिससे इंसान खुद को अस्वस्थ महसूस करता हैं। इसलिए अगर किसी व्यक्ति को ऐसी परेशानी हो रही हैं तो उसे तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए और रोजाना आयरन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए।
0 comments:
Post a Comment