भारत के इन 7 राज्यों में रहते हैं सबसे ज्यादा गरीब - रिपोट

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में भारत तेजी के साथ बढ़ती अर्थवस्था हैं। भारत दुनिया के शक्तिशाली देशों की सूचि में शामिल हैं। लेकिन भारत में आज भी बहुत से लोग ऐसे हैं जो अपनी जिंदगी गरीबी में गुजरते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे भारत के उन राज्यों के बारे में जिन राज्यों में सबसे ज्यादा गरीबी हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
विश्व बैंक की ताजा रिपोर्ट के अनुसार देश की 80 फीसदी गरीब आबादी गांवों में रहती है।गांव में गरीबी शहरों के मुकाबले काफी ज्यादा हैं। रिपोर्ट के अनुसार देश के हर पांच व्यक्तियों में एक गरीब की श्रेणी में आता है।भारत में सबसे ज्यादा गरीब भी अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों में हैं। जो लोग ग्रामीण प्रवृति के हैं। 

आपको बता दें की भारत में राज्य यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओड़िशा में सबसे ज्यादा गरीब लोग रहते हैं। इन राज्यों में देश की 62 फीसदी गरीब जनता रहती है। वैसे इन राज्यों में देश की 45 फीसदी जनता रहती है। ये राज्य तेजी से विकास तो कर रहे हैं। लेकिन गरीबी की संख्या इन राज्यों में सबसे ज्यादा हैं। 

रिपोर्ट के मुताबिक, 2012 तक देश में 6 करोड़ गरीब लोग यूपी में रहते थे। बिहार में 3.6 करोड़, एमपी में 2.4 करोड़, झारखंड में 1.3 करोड़ और राजस्थान में 1 करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे थे। आंकड़ो के मुताबिक देश की 25 फीसदी गरीब जनता गांवों में और 14 फीसदी शहरी इलाकों में रहती है।

विश्व बैंक के रिपोट के मुताबिक ज्यादातर गरीब मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते हैं। 34 फीसदी गरीब व्यक्ति खेतों पर मजदूरी करते हैं, 30 फीसदी अपने खेतों पर कार्य करते हैं और 17 फीसदी गरीबी लोग दूसरे कार्यो में मजदूरी करते हैं या अपनी जिंदगी गुजरने के लिए शहरों की ओर जाते हैं। 

0 comments:

Post a Comment