दुनिया में किस धर्म के कितने लोग रहते है, देखें सभी धर्मो की सूची

न्यूज डेस्क: एडहेरेंट्स.कॉम वेबसाइट और पियू रिसर्च के मुताबिक दुनिया में दस में से आठ लोग किसी ना किसी धार्मिक समुदाय का हिस्सा हैं। कुछ लोग नास्तिक है जो किसी भी धर्म को नहीं मानते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की इस दुनिया में किस धर्म के कितने लोग हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
पियू रिसर्च के मुताबिक दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी ईसाइयों की है। विश्व आबादी में उनकी हिस्सेदारी 31.5 प्रतिशत और आबादी लगभग 2.2 अरब है। इस दुनिया में सबसे ज्यादा लोग ईसाई धर्म को मैंने वाले हैं। इनकी आबादी सबसे अधिक हैं। 

इस रिपोट के मुताबिक इस्लाम दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा धर्म है, जिसे मानने वालों की आबादी 1.6 अरब मानी जाती है। विश्व आबादी में उनकी हिस्सेदारी 1.6 अरब है।

आपको बता दें की इस दुनिया में 15.35 प्रतिशत लोग नास्ति प्रवृति के है। संख्या के हिसाब यह आंकड़ा 1.1 अरब के आसपास है। ये लोग किसी भी धर्म को नहीं मानते हैं। 

इस रिपोट के अनुसार एक अरब आबादी के साथ हिंदू दुनिया में तीसरा बड़ा धार्मिक समुदाय है। पूरी दुनिया में 13.95 प्रतिशत हिंदू धर्म को मानते हैं।

दुनिया भर में 37.6 करोड़ लोग बौद्ध धर्म को मानते हैं। यानी दुनिया में 5.25 प्रतिशत लोग भारत में जन्मे बौद्ध धर्म का अनुकरण कर रहे हैं।

सिखों की आबादी दुनिया में 2.3 करोड़ के आसपास है।

यहूदियों की संख्या दुनिया भर में 1.4 करोड़ के आसपास है। दुनिया की आबादी में उनकी हिस्सेदारी सिर्फ 0.20 प्रतिशत है।

जैन धर्म मुख्य रूप से भारत में प्रचलित जैन धर्म के मानने वालों की संख्या 42 लाख के आसपास है।

0 comments:

Post a Comment