जानिए अमेरिका के राष्ट्रपति की सैलरी, क्या-क्या मिलती है सुबिधाएं

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में अमेरिका दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश हैं। साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया में अमेरिका की अपनी एक अलग पहचान हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की अमेरिका के राष्ट्रपति की सैलरी कितनी हैं और उन्हें सरकार की और से कौन-कौन सी सुबिधाएं मिलती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे विस्तार से। तो आइये जानते हैं। 
अमेरिका के राष्ट्रपति की सैलरी। 
अमेरिका के राष्ट्रपति को सैलरी के रूप में प्रतिमाह 4 लाख डॉलर यानी 2.74 करोड़ रुपए मिलते हैं। इसके अलावा उन्हें 50 हजार डॉलर साल का भत्ता मिलता है। आपको बता दें की अमेरिका के राष्ट्रपति की सैलरी दुनिया में टॉप 5  राष्ट्रपति के सैलरी में शामिल हैं। 

वर्तमान समय में अमेरिकी  राष्ट्रपति ट्रम्‍प की नेटवर्थ फोर्ब्स के मुताबिक 3.1 अरब डॉलर है। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्‍प को एक लाख डॉलर करीब 67 लाख रुपए ट्रैवल अलाउंस मिलता है। इसके अलावा 19,000 डॉलर एंटरटेनमेंट के लिए मिलते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति की सैलरी पर टैक्स लगता है लेकिन अन्य बोनस पर टैक्स नहीं लगता। 

अमेरिका के राष्ट्रपति को व्हाइट हाउस मिलता है। ये दुनिया का सबसे फेमस एड्रेस है। आपको बता दें की व्हाइट हाउस में अमेरिका के राष्ट्रपति के अलावा 100 पर्मानेंट कर्मचारी भी रहते हैं। इसमें मेड, कुक्स, प्लंबर, फ्लोरिस्ट, हेड हाउसकीपर, डॉक्टर भी मिलता है। व्हाइट हाउस को मेंटेन करने में  40 लाख डॉलर यानी करीब 27 करोड़ रुपए लगते हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति को व्हाइट हाउस को डेकोरेट करने के लिए एक लाख डॉलर करीब 67 लाख रुपए मिलते हैं।  राष्ट्रपति को पर्सनल प्लेन और हैलिकॉप्टर बोइंग 747-200बी मिलता है। इस प्लेन में 4,000 वर्ग फुट एरिया, मेडिकल ऑपरेटिंग रूम, प्राइवेट क्वार्टर और 100 लोगों को फीड करने की कैपेसिटी होती है।

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, एयरफोर्स वन को ऑपरेट करने में 2 लाख डॉलर यानी करीब 1.50 करोड़ रुपए एक घंटे का लगता है। इसके अलावा राष्ट्रपति को मरीन वन हेलिकॉप्टर मिलता है। 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रम्प बुलेट और बॉम्ब प्रूफ लग्जरी कार में घूमते हैं। उनकी गाड़ी को सीक्रेट सर्विस लगातार देखती रहती है। 60 हजार वर्ग फुट का गेस्ट हाउस मिलता है जिसमें 120 कमरे हैं और 18 फुल टाइम कर्मचारी होते हैं। 

0 comments:

Post a Comment