उम्र के अनुसार करें भोजन, बुढ़ापे तक नहीं होगी कोई बीमारी

हेल्थ डेस्क: इंडियन कांउसिल फॉर मेडिकल रिसर्च ने एक व्यक्ति के लिए ज़रूरी पोषक तत्वों का मापदंड तय किया हैं। अगर कोई व्यक्ति उस मापदंड के अनुसार भोजन करता हैं तो इससे शरीर में बीमारी होने के चांस कम जाते हैं। साथ ही साथ इससे इंसान का शरीर सेहतमंद रहता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की किस उम्र में कितना और कैसा भोजन करना चाहिए। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
20 वर्ष के बाद। 
आपको बता दें की 20 की उम्र में भी हड्डियों का घनत्व बन रहा होता है। इस समय कैल्शियम आपके आहार का महत्वपूर्ण हिस्सा होना चाहिए। इससे हड्डियों का विकास सही तरीकों से होगा।आपको चाहिए कि कम से कम 1000 मिलीग्राम कैल्शियम का सेवन प्रतिदिन करें। आप इसके लिए पनीर, दूध और दही, दलिया और संतरें का जूस बीन्स, हरी पत्तेदार सब्जियां, बादाम, मछली आदि का सेवन करे। 

30 की उम्र के बाद। 
आमतौर पर इस उम्र में महिलाओं को मातृत्व सुख प्राप्त होता है। ऐसे में उन्हें फॉलिक एसिड की बहुत जरूरत होती है। महिलाओं को 400 माइक्रोग्राम फॉलिक एसिड का सेवन करना चाहिए। इसके लिए ब्रेड, दलिये और अनाज फॉलेट से भरपूर होते हैं। इसके साथ ही फल और सब्जियों में भी फॉलेट काफी मात्रा में होता है। इसलिए इसका सेवन करें। इस उम्र में आयरन, कैल्शियम और फाइबर युक्त आहार की ज़रूरत ज्यादा होती हैं। 

40 की उम्र के बाद। 
40 के बाद आपको अपने आहार में खूब फलों और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इनमें विटामिन, मिनरल, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। व्यस्कों को रोजाना कम से कम दो कप फल और 2 से ढाई कप सब्जियों का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे शरीर की इम्युनिटी बेहतर होती हैं और शरीर में ताकत बनी रहती हैं। 

50 वर्ष के बाद। 
इस उम्र में महिलाओं को रोजाना 25 ग्राम फाइबर की जरूरत होती है। तो वहीं पुरुषों को कैल्शियम की ज़रूरत सबसे ज्यादा होती हैं। इस उम्र में ड्राई फ्रूट्स, फल, दूध, हरी सब्जियों का सेवन भरपूर करना चाहिए। साथ ही साथ ज्यादा तेल मसाले खाने से बचना चाहिए। 

60 की उम्र के बाद। 
इस उम्र में मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं। इससे बचने के लिए जरूरी है कि पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन युक्त आहार का सेवन किया करें। प्रोटीन का सेवन आपकी हडि्डयों को भी मजबूत बनाता है। इसके साथ ही अंडे, बीन्स, नट्स दूध और दुग्ध उत्पादों में भी प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में होता है। इसलिए इसका सेवन बेहतर माना जाता हैं। 

0 comments:

Post a Comment