देश के इन 5 सैनिक स्कूल में लड़कियों को मिलेगा एडमिशन, देखें लिस्ट

न्यूज डेस्क: आज के समय में लड़कियां हर छेत्र में आगे बढ़ रही हैं। इसे देखते हुए भारत सरकार ने सत्र 2020-21 और अब देश के सभी 31 सैनिक स्कूलों में लड़कियों को प्रवेश देने का फैसला किया गया है। जिसके लिए टाइम बाउंड एक्शन प्लान लागू किया जाएगा। इस बात की जानकारी राज्यसभा में दी गई हैं। 
आपको बता दें की बीते साल मिजोरम के छिंगछिप में स्थित सैनिक स्कूल में 6 लड़कियां ने इतिहास रचा था।  उन्हें इस स्कूल में एडमिशन मिल गया हैं। इसके साथ ही मिजोरम का ये सैनिक स्कूल देश का पहला ऐसा सैनिक स्कूल बन गया, जिसने लड़कियों को पढ़ने के लिए स्कूल के दरवाजे खोले। 

राज्य के रक्षा राज्यमंत्री श्रीपद येसो नाईक ने प्रश्नकाल के दौरान कहा कि सरकार ने पांच सैनिक स्कूलों में लड़कियों के प्रवेश को मंजूरी दी है। 

इन 5 सैनिक स्कूल में लड़कियों मिलेगा एडमिशन। 

1. कालीकिरी (आंध्र प्रदेश)

2. कोडागु (कर्नाटक)

3. घोराकल (उत्तराखंड)

4. चंद्रपुर (महाराष्ट्र)

5.  बीजापुर (कर्नाटक)

0 comments:

Post a Comment