नींद में होता है गिरने का अहसास, तो हो सकती है ये समस्या

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हे नींद में गिरने का अहसास होता हैं। सही जानकारी नहीं होने के कारण लोग इस समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं। जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उस समस्या के बारे में जिस समस्या के कारण नींद में गिरने का एहसास होता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
नींद में ऐसा महसूस होने की स्थिति को हाइपनिक जर्क कहा जाता है। यह सोने और जागने के बीच की अवस्था है, जब व्यक्ति न तो पूरी नींद में होता है और न ही पूरी तरह जगा हुआ। नींद के पहले चरण में ये झटका महसूस होता है, जब हृदय गति और सांस धीरे होने लगती है।

हाइपनिक जर्क कोई बीमारी नहीं है और न ही कोई नर्वस सिस्टम डिसऑर्डर है। रिसर्च के मुताबिक, सोते समय झटके महसूस होना सामान्य बात है। करीब 60 से 70 प्रतिशत लोग ऐसा अनुभव करते हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि शरीर में झटके तब लगते हैं, जब नींद में व्यक्ति कोई सपना देख रहा होता है या फिर किसी उलझन में होता है।

हाइपनिक जर्क ये हैं  कारण। 
अधिक तनाव, चिंता, थकान या फिर नींद की कमी के कारण ऐसा हो सकता हैं। 

कैल्शियम, मैग्नीशियम या आयरन की कमी के कारण भी ऐसी समस्या होती हैं। 

सोते समय मसल्स में ऐंठन होना, ज्यादा कैफीन लेना। 

दूर करने के उपाय। 
इससे छुटकारा पाने के लिए पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशियम और कैल्शियम युक्त खाद्य का सेवन करें। 

तनाव और डिप्रेशन से दूर रहें। 

आयरन युक्त चीजें खाएं। दूध, दही, केले और नट्स खाएं।

0 comments:

Post a Comment