रक्तदान : ब्लड ग्रुप से जानें कौन किसे खून दे सकता है

हेल्थ डेस्क: मेडिकल साइंस के एक अध्ययन के अनुसार दुनिया भर में 8 अलग-अलग तरह के ब्लड ग्रुप वाले इंसान होते हैं। लेकिन हर व्यक्ति हर किसी को खून नहीं दे सकता हैं। ये ब्लड ग्रुप के फैक्टर पर निर्भर करता हैं। आज इसी विषय में मेडिकल साइंस के अनुसार ब्लड ग्रुप से जानने की कोशिश करेंगे की कौन व्यक्ति किसी खून दे सकता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।  
रक्तदान : कौन किसे खून दे सकता हैं। 
A+ ब्लड ग्रुप वाला व्यक्ति A+ और AB+ ब्लड ग्रुप वाले लोगों को अपना खून दे सकता है।

A- ब्लड ग्रुप वाला व्यक्ति A+, AB+, A- और AB- ब्लड ग्रुप वाले लोगों को अपना खून दे सकता है।

B+ ब्लड ग्रुप वाला व्यक्ति B+ और AB+ ब्लड ग्रुप वाले लोगों को अपना खून दे सकता है।

B- ब्लड ग्रुप वाला व्यक्ति B-, B+, AB- और AB+ ब्लड ग्रुप वाले लोगों को अपना खून दे सकता है।

O+ ब्लड ग्रुप वाला व्यक्ति A+, B+, AB+ और O+ ब्लड ग्रुप वाले लोगों को अपना खून दे सकता है।

O- ब्लड ग्रुप वाला व्यक्ति किसी भी ब्लड ग्रुप वाले व्यक्ति को अपना खून दे सकता है।

AB+ ब्लड ग्रुप वाला व्यक्ति AB+ ब्लड ग्रुप वाले लोगों को अपना खून दे सकता है।

AB- ब्लड ग्रुप वाला व्यक्ति AB- और AB+ ब्लड ग्रुप वाले लोगों को अपना खून दे सकता है। 

आज के समय में सभी व्यक्ति को इसके बारे में सही जानकारी होनी चाहिए ताकि ज़रूरत पर किसी इंसान की मदद की जाएँ। आपको बता दें की रक्तदान करने से शरीर में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आती हैं। बल्कि ये हेल्थ के लिए अच्छा होता हैं। 

0 comments:

Post a Comment