इस नस्ल की गाय देती है 40 से 45 लीटर दूध, रखरखाव का खर्च भी है बहुत कम

न्यूज डेस्क: आज के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो दूध का बिजनेस करते हैं। लेकिन उन्हें इस बात की जानकारी नहीं होती है की किस नस्ल की गाय सबसे ज्यादा दूध देती हैं। आज इसी विषय में पशु वैज्ञानिकों के द्वारा जानने की कोशिश करेंगे उस नस्ल के गाय के बारे में जो गाय सबसे ज्यादा दूध देने के लिए जानी जाती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।

पशु वैज्ञानिकों के मुताबिक गिर नस्ल की गाय सबसे ज्यादा दूध देती हैं। इस नस्ल की गाय एक बार में 40 से 45 लीटर दूध देती है। इस गाय की सबसे बड़ी खासियत यह है कि गर्मी में भी इसकी दूध देने की क्षमता बरकरार रहती है। रखरखाव का खर्च भी बहुत कम है। दूध बिजनस करने वालों के लिए यह गाय सबसे बेहतर मानी जाती हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक देसी गायों में साहीवाल व राठी, विदेशी नस्लों में एचएफ व जर्सी गाय भी अच्छी दूध देती हैं।  आपको बता दें की गिरोलेंडो नस्ल की गाय भी एक बार में 45 लीटर तक दूध देने की क्षमता रखती हैं।सबसे बड़ी बात यह है की इस नस्ल की गाय में गर्मियों में दूध देने की क्षमता के बने रहने जैसी विशेषताएं इसे भारत के वातावरण के अनुकूल बनाती हैं। इसलिए आप इस गाय का भी पालन कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment