घर में कछुआ रखने के हैं कई लाभ, पर जरूर रखें दिशा का ध्यान

धर्म डेस्क: वास्तुशास्त्र के मुताबिक घर में कछुआ रखना बहुत शुभ माना जाता हैं। क्यों की कछुआ भगवान विष्णु का अवतार होता हैं। इसे घर में रखने से घर की सभी बुरी शक्तियां दूर हो जाती हैं और इंसान खुद को  भाग्यशाली महसूस करता हैं।

किस दिशा में रखे कछुआ।
वास्तुशास्त के अनुसार क्रिस्टल के बने हुए कछुए को या तो दक्षिण-पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा में रखें। जबकि लकड़ी के बने हुए कछुए को पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें। वहीं मिट्टी का बना हुआ है तो उसे उत्तर-पूर्व दिशा, मध्य या दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखा जाना चाहिए, इसे सबसे शुभ माना जाता हैं। 

कछुआ रखने के फायदे।
1 .कछुआ को घर में रखने से ऊर्जा में बढ़ोत्तरी होती हैं। इससे बिजनेस और करियर में तरक्की की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

2 .घर में रखा हुआ कछुआ इंसान को बुरे प्रभावों से बचाता हैं। इससे घरों में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती हैं।

3 .कछुआ रखने से इंसान को आर्थिक धनलाभ भी प्राप्त होता हैं तथा इंसान को आर्थिक तंगी से मुक्ति मिल जाती हैं।

4 .कछुआ घर में रखने से जीवन में ऊर्जा का प्रवाह एक समान होने से स्थिरता बनी रहती है और जीवन में उतार-चढ़ाव कम आते हैं।

0 comments:

Post a Comment