बिहार रेजीमेंट के नाम से थर-थर कांपता है चीन, जानें 8 अहम बातें

न्यूज डेस्क: बिहार रेजिमेंट देश के सबसे ताकतवर रेजिमेंट में से एक हैं। इस रेजिमेंट के नाम से चीनी सैनिक थर-थर कांपता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे बिहार रेजिमेंट के कुछ अहम बातों के बारे में जिसकी जानकारी सभी व्यक्ति को होनी चाहिए।

1 .आपको बता दें की बिहार रेजिमेंट की स्थापना 1757 में पटना में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के लॉर्ड क्लाइव ने सिपाही बटालियन के रूप में की थी।

2 .बिहार रेजीमेंट भारतीय सेना की एक पैदल सेना की रेजीमेंट है। 11वीं व 19वीं हैदराबाद रेजीमेंट को मिलाकर जमशेदपुर में ‘बिहार रेजीमेंट’ की पहली बटालियन बनाई गई हैं।

3 .बिहार रेजिमेंटल सेंटर दानापुर में हैं। यह देश का दूसरा सबसे पुराना छावनी स्थल है वर्तमान में इसकी 20 बटालियन हैं।

4 .बिहार रेजीमेंट की पहचान है अपने आदर्श वाक्य ‘करम ही धरम’

5 .बिहार रेजिमेंट का युद्धघोष जय बजरंग बली’

6 .आपको बता दें की बिहार रेजिमेंट सन 1941 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पहली बटालियन बिहार रेजिमेंट के तौर पर अपना योगदान दिया था।

7 .1947 का इंडो-पाकिस्तान वार हो या 1965 का भारत-पाकिस्तान युद्ध, बिहार रेजिमेंट ने हर बार पकिस्तान को सबक सिखाया है।

8 .6 जुलाई 1999 को बटालिक सेक्टर में पाकिस्तानी घुसपैठियों ने प्वाइंट 4,268 और जुबर रिज पर कब्जा कर लिया। तब बिहार रेजीमेंट के तकरीबन 10 हजार जवान तथा अफसरों को करगिल भेजा गया। बिहार रेजिमेंट के जवानों के सामने पाकिस्तानी नहीं टिक पाई।

0 comments:

Post a Comment