चीन के खिलाफ जंग की तैयारी, अमेरिका-जापान ने शुरू किया युद्धाभ्यास

न्यूज डेस्क: चीन की बढ़ती दादागिरी को रोकने के लिए अमेरिका और जापान एक्शन में आ गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पूर्वी चाइना सागर में अमेरिका और जापान ने बड़े स्तर पर युद्धाभ्यास शुरू किया हैं। जिससे ड्रैगन की सेना में खलबली मच गई हैं।

खबर के अनुसार ये युद्धाभ्यास ऐसे समय पर शुरू किया गया हैं जब चीन इन इलाकों में अपनी सैन्य तैनाती कर रहा हैं तथा सैनिकों की संख्या को तेजी के साथ बढ़ा रहा हैं। अमेरिका-जापान के इस युद्धाभ्यास से ये साफ संकेत हैं की चीन इन इलाकों में अपनी दादागिरी दिखाना बंद करें, नहीं तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा।

आपको बता दें की पूर्वी चाइना सागर में अमेरिका और जापान की तीनों सेनाएं एक साथ युद्धाभ्यास कर रही हैं। इस युद्धाभ्यास में बड़े हथियार और घातक फाइटर जेट को भी शामिल किया गया हैं। साथ ही साथ इसमें अमेरिका और जापान के दर्जनों युद्धपोत, सैकड़ों विमान और 46,000 सैनिक के साथ मरीन कमांडों को भी उतारा गया हैं।

अमेरिका और जापान के इस घातक युद्धाभ्यास से चीन में खलबली मच गई हैं। क्यों की इस युद्धाभ्यास के द्वारा अमेरिका और जापान एक साथ अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह युद्धाभ्यास 5 नवंबर तक किया जायेगा। इसमें सभी प्रकार के हथियारों का इस्तेमाल किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment