डेस्क: ज्योतिष शास्त्र की बात करें तो 20 अप्रैल के दिन चन्द्रमा शनि पर्वत पर निवास करेगा। जिसका असर इंसान के लव लाइफ पर देखने को मिल सकता हैं। इस असर से कुछ राशियों के लोगों को प्यार मिल सकता हैं तो कुछ राशियों के लव लाइफ में परेशानी आ सकती हैं। इसी विषय में ज्योतिष शास्त्र के द्वारा जानने की कोशिश करेंगे 20 अप्रैल के लव राशिफल के बारे में की इस दिन लव लाइफ को लेकर सितारे क्या कहते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
मेष, सिंह और धनु राशि, 20 अप्रैल का दिन लव लाइफ के लिए अनुकूल नहीं रहेगा। क्यों की आपकी कुंडली में शनि और चन्द्रमा का प्रभाव अशुभ भाव में हो रहा हैं। जिससे आपके लव लाइफ में परेशानी आ सकती हैं और लव पार्टनर के साथ झगड़ा हो सकता हैं। इससे रिश्तों में दरार आ सकती हैं। इस दिन आपको सावधान रहने की ज़रूरत हैं। आपका कोई बात लव पार्टनर को बुरा लग सकता हैं और वो आपसे नाराज हो सकते हैं। दोपहर बाद का समय लव लाइफ में थोड़ी खुशियां लेकर आ सकता हैं। आप राधा कृष्ण की आराधना करें।
वृष, कन्या और मकर राशि, 20 अप्रैल के दिन लव लाइफ को लेकर आपके सितारे अनुकूल रहेंगे। इस दिन आपको सच्चा प्यार मिल सकता हैं तथा लव लाइफ में मजबूती आ सकती हैं। इस दिन जीवनसाथी का साथ आपके किस्मत को चमका सकता हैं और जीवन में अच्छे दिन ला सकता हैं। प्रेमी प्रेमिका के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। ये लोग बहुत दिनों के बाद एक दूसरे से मुलाक़ात कर सकते हैं और एक दूसरे से अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं। आपके लिए राधा कृष्ण की पूजा करना फलदायक साबित होगा।
कर्क, वृश्चिक और मीन राशि, 20 अप्रैल का दिन कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के लिए बेहद खास दिन हैं। लव लाइफ को लेकर इनके सितारे अनुकूल हैं। जिससे इनके सपने पूरे हो सकते हैं और इन्हे मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता हैं। लंबे समय से प्यार में रह रहे प्रेमी प्रेमिका के प्रेम संबंध शादी में बदल सकता हैं। इस दिन चन्द्रमा शनि पर्वत पर निवास करेगा। जो इनके लव लाइफ के लिए एक अच्छा संकेत हैं। एकतरफा प्रेम करने वाले लोगों को इस दिन लव पार्टनर से प्यार मिल सकता हैं और इनके जीवन में खुशियां आ सकती हैं। आप राधा कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करें।
मिथुन, तुला और कुंभ राशि, 20 अप्रैल के दिन आपके सितारे आपके लिए शुभ रहेंगे। जिससे आपके प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेगी। आप अपने लव पार्टनर के साथ लव लाइफ को एन्जॉय कर सकते हैं। चन्द्रमा और शनि के शुभ प्रभाव से आपके लव लाइफ में आने वाली बाधाएं दूर हो सकती हैं। प्रेमी प्रेमिका के बीच नजदीकियां बढ़ सकती हैं तथा दिलों की दूरियाँ मिट सकती हैं। पत्नी पत्नी के जीवन में खुशियां बनी रहेगी और इनका लव लाइफ यादगार साबित हो सकता हैं। दिल की बात कहने के लिए ये दिन आपके अनुकूल हैं। आप राधा कृष्ण की उपासना करें।

0 comments:
Post a Comment