प्रेम राशिफल 20 अप्रैल: जानें प्रेम संबंधों को लेकर क्या कहती है आपकी लव कुंडली

डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो लव कुंडली में ग्रहों की स्थिति जिस प्रकार की होती हैं। इंसान का प्रेम संबंध भी उसी प्रकार का होता हैं। अगर लव कुंडली में ग्रहों की स्थिति शुभ हो तो इंसान के प्रेम संबंधों में सुख और शांति बनी रहती हैं और अगर ग्रहों की स्थिति अशुभ हो तो प्रेम संबंधों में कड़वाहट आ जाती हैं। आज इसी संदर्भ में लव कुंडली के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे 20 अप्रैल के प्रेम राशिफल के बारे में की प्रेम संबंधों को लेकर आपकी लव कुंडली क्या कहती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
मेष, सिंह और धनु राशि, अग्नि तत्व की राशि होने के कारण आपके लव कुंडली में शनि का प्रभाव अशुभ छेत्र में हो रहा हैं। जिसके असर से आपके प्रेम संबंधों में कड़वाहट आ सकती हैं। कुछ पुरानी यादें आपके रिश्तों को कमजोर कर सकते हैं। प्रेमी प्रेमिका के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता हैं। जिससे इनके प्रेम जीवन की खुशियां समाप्त हो सकती हैं। इस दिन आप अपने प्रेमी पर विश्वास करें इससे आपके संबंधों में मजबूती आएगी। आपकी लव कुंडली में दोपहर बाद चन्द्रमा चक्र लगाएगा जो आपके प्रेम संबंधों के लिए एक अच्छा संकेत हैं। आप सूर्य देव को जल अर्पित करें। 

वृष, कन्या और मकर राशि, पृथ्वी तत्व की राशि होने के कारण 20 अप्रैल के दिन आपके लव कुंडली में शनि का प्रभाव लव भाव में होगा तथा चन्द्रमा सप्तम भाव में निवास करेगा। जो आपके प्रेम संबंधों के लिए सबसे शुभ हैं। प्रेमी से नजदीकियां बढ़ सकती हैं तथा प्रेम संबंधों में मधुरता आ सकती हैं। प्रेम विवाह करने का फैसला आपके लिए लकी साबित हो सकता हैं तथा माता पिता से स्वीकृति मिल सकती हैं। यह दिन प्रेम जीवन के लिए सबसे शुभ हैं। आपके जीवन में ख़ुशियों की दस्तक होगी और आपका मन भी रोमांटिक रहेगा। आप महादेव को जल अर्पित करें।  

मिथुन, तुला और कुंभ राशि, वायु तत्व की राशि होने के कारण 20 अप्रैल का दिन आपके लिए खूबसूरत रहेगा। इस दिन आपके लव कुंडली में शुक्र सप्तम और शनि पंचम भाव में निवास करेगा। जिसके कारण ये दिन प्रेम संबंधों के लिए यादगार साबित हो सकता हैं। जीवनसाथी से संबंध बेहतर हो सकते हैं और सिंगल रहने वाले लोगों को प्रेमी की तलाश पूरी हो सकती हैं। प्रेम जीवन को एन्जॉय करने के लिए यह दिन आपके फेवर में रहेगा।लव पार्टनर के साथ आप अच्छा समय बिता सकते हैं। घर परिवार का महौल भी खुशनुमा रहेगा। आप शनिदेव का दर्शन करें। 

कर्क, वृश्चिक और मीन राशि, जल तत्व की राशि होने के कारण आपके लव कुंडली में शुक्र और शनि मिल कर दो शुभ योग का निर्माण कर रहा हैं। जिससे आपके प्रेम संबंधों में चली आ रही परेशानी दूर होगी और घर परिवार के लोगों के साथ साथ जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। प्रेम जीवन में भी खुशियां आएगी। प्रेमी प्रेमिका के बीच नजदीकियां बढ़ सकती हैं और इनके बीच विश्वास की भावना उत्पन हो सकता हैं। यह समय आपके लिए बेहद खास हैं। प्रेम विवाह करने के सपने पूरे हो सकते हैं और माता पिता का भी सहयोग मिल सकता हैं। आपकी लव कुंडली में चन्द्रमा का प्रभाव भी उत्तम हैं। जिससे प्रेम संबंधों में मजबूती बनी रहेगी। आप भगवान विष्णु की आराधना करें। 

0 comments:

Post a Comment