जानें गर्भावस्था में क्यों ज़रूरी है कैल्शियम युक्त आहार

डेस्क: साइंस की बात करें तो गर्भावस्था में महिलाओं को हमेशा कैल्शियम युक्त आहार खाने की सलाह दी जाती हैं। लेकिन महिलाओं के मन में ये सवाल बना रहता हैं की आखिर क्या कारन हैं की उन्हें गर्भावस्था में कैल्शियम युक्त आहार खाने की सलाह दी जाती हैं। आज इसी संदर्भ में जानने की कोशिश करेंगे की गर्भावस्था में महिलाओं को क्यों कैल्शियम युक्त आहार खानी चाहिए। तो आइये जानते हैं विस्तार से की गर्भावस्था में क्यों ज़रूरी हैं कैल्शियम युक्त आहार। 
जोड़ों के दर्द से छुटकारा, गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को जोड़ों में दर्द की समस्या उत्पन हो जाती हैं। जिससे महिलाओं को उठने बैठने में परेशानी होती हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए महिलाओं को कैल्शियम युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। कैल्शियम युक्त आहार के सेवन से जोड़ों का दर्द समाप्त हो जाता हैं और महिलाएं खुद को स्वस्थ महसूस करती हैं। इसलिए गर्भावस्था में कैल्शियम युक्त आहार खाना ज़रूरी होता हैं ताकि महिलाओं को किसी भी प्रकार के परेशानी का सामना करना ना पड़ें। 

पेल्विक की परेशानी दूर, गर्भावस्था के समय जब महिलाओं के गर्भ में शिशु का विकास होने लगता हैं तब महिलाओं के पेल्विक में खिचाव आने के कारण कई तरह की परेशानी जन्म ले लेती हैं। इस परेशानी को दूर करने से लिए महिलाओं को कैल्शियम युक्त आहार खाने की सलाह दी जाती हैं। इससे पेल्विक में होने वाला दर्द समाप्त हो जाता हैं और महिलाओं का शरीर स्वस्थ और फ़िट रहता हैं। 

बच्चे के विकास के लिए ज़रूरी, गर्भावस्था में बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए कैल्शियम की ज़रूरत होती हैं। कैल्शियम की पूर्ति होने से बच्चे का शारीरिक विकास ठीक तरीकों से होता हैं तथा गर्भ में पल रहा बच्चा खुद को सेहतमंद महसूस करता हैं। इसलिए गर्भावस्था में महिलाओं को कैल्शियम युक्त आहार लेना ज़रूरी होती हैं ताकि उसके बच्चे का विकास ठीक तरीकों से हो सके। 

हड्डियों को रखे मजबूत, गर्भावस्था के समय महिलाओं की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। जिससे महिलाएं खुद को ऊर्जाहीन महसूस करती हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए महिलाओं को कैल्शियम युक्त आहार खाने की सलाह दी जाती हैं। क्यों की कैल्शियम के कारण महिलाओं की हड्डियां मजबूत होती हैं। इसलिए गर्भावस्था में कैल्शियम युक्त आहार का सेवन सबसे ज़रूरी होता हैं। 

तनाव और डिप्रेशन से छुटकारा, गर्भावस्था में कैल्शियम युक्त आहार के सेवन से दिमाग का न्यूरोट्रांसमीटर मजबूत होता हैं। जिससे महिलाओं को तनाव और डिप्रेशन से छुटकारा मिल जाता हैं। साथ हीं साथ महिलाओं के दिमाग में उत्पन होने वाला चिड़चिड़ापन की समस्या भी धीरे धीरे कम होने लगती हैं। इसलिए गर्भावस्था में कैल्शियम युक्त आहार जैसे दूध, बादाम, हरी पत्तेदार सब्जियां, अखरोट अंकुरित अनाज आदि का सेवन करना सबसे ज़रूरी होता हैं। 

0 comments:

Post a Comment