इन 5 कारणों की वजह से ब्लड हो जाता है खराब

हेल्थ डेस्क: आज के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जिनका ब्लड खराब हो गया हैं। ब्लड खराब होने से इंसान की सेहत भी खराब हो जाती हैं और शरीर में कई तरह की समस्या जन्म लेने लगती हैं। इससे इंसान शारीरिक और मानसिक तौर तक अस्वस्थ हो जाता हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे कारणों के बारे में जिन कारणों की वजह से शरीर का ब्लड खराब हो जाता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की इन 5 कारणों की वजह से ब्लड हो जाता है खराब।
1 .जंक फ़ूड का सेवन, ब्लड खराब होने का सबसे पहला कारण जंक फ़ूड का सेवन होता हैं। जंक फ़ूड में कई तरह के ऐसे हानिकारक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के ब्लड को खराब करने का काम करते हैं। इससे इंसान की सेहत धीरे धीरे खराब हो जाती हैं और शरीर में कई तरह की परेशानियां जन्म ले लेती हैं। इसलिए जंक फ़ूड का सेवन बिल्कुल भी ना करें।
2 .हार्मोनिक बदलाव, जब किसी व्यक्ति के शरीर में हार्मोनिक बदलाव होते हैं तब शरीर का ब्लड सर्कुलेशन अनियंत्रित हो जाता हैं। जिसके कारण शरीर का ब्लड धीरे धीरे ख़राब होने लगता हैं और इंसान की शारीरिक और मानसिक स्थिति भी अच्छी नहीं रहती हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए इंसान को डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए और पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए।
3 .पर्याप्त नींद नहीं लेना, एक स्वस्थ इंसान को प्रतिदिन कम से कम 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। लेकिन अगर कोई व्यक्ति पर्याप्त नींद नहीं लेता हैं तो उसके शरीर का ब्लड ख़राब हो सकता हैं। साथ हीं साथ उनके शरीर में कई तरह की परेशानियां जन्म ले सकती हैं। इसलिए अगर आप अपने ब्लड को खराब होने से बचाना चाहते हैं तो आप पर्याप्त नींद लें।
4 .लिवर का सही काम नहीं करना, कभी कभी इंसान के शरीर का लिवर सही तरीकों से काम नहीं करता हैं। जिसके कारण ब्लड में विषैला पदार्थ एकत्रित होने लगते हैं और शरीर का ब्लड धीरे धीरे खराब हो जाता हैं। यह समय इंसान के लिए खतरनाक साबित होता हैं। इसलिए सभी व्यक्ति को समय समय पर अपने ब्लड की जांच कराते रहना चाहिए और डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
5 .तनाव और डिप्रेशन, ब्लड खराब होने का एक कारण तनाव और डिप्रेशन भी होता हैं। अगर आप तनाव और डिप्रेशन में रहते हैं तो इससे ब्लड में ऑक्सीजन का फ्लो धीरे धीरे कम होने लगता हैं। जिसके कारण शरीर में पाए जाने वाला ब्लड धीरे धीरे खराब हो जाता हैं और शरीर में कई तरह की समस्या उत्पन हो जाती हैं। इसलिए हर इंसान को तनाव और डिप्रेशन से दूर रहना चाहिए।

0 comments:

Post a Comment