अंडकोष में दर्द इन 4 बीमारियों के हैं संकेत, रखें ध्यान

हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो अंडकोष में दर्द होना पुरुषों के लिए खतरनाक होता हैं। इससे पुरुषों के शरीर में कई तरह की परेशानी जन्म ले लेती हैं। जिससे पुरुष खुद को अस्वस्थ महसूस करते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन बीमारियों के बारे में जिन बीमारियों के कारण अंडकोष में दर्द की समस्या होती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
ग्रोइन हर्निया :
मेडिकल साइंस के अनुसार जब छोटी आंत का कुछ भाग नीचे की तरफ आ जाता है तो वह अंडकोष में प्रेशर बनाता है जिसकी वजह से अंडकोष में दर्द होने लगता है। इसे ग्रोइन हर्निया भी कहा जाता है, इसकी वजह से अंडकोष में तेज दर्द और सूजन हो सकता है। ऐसी समस्या होने पर आप तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। 

टेस्टिकल कैंसर :
अगर अंडकोष में कोई गांठ है और आपके अंडकोष में दर्द और सूजन की समस्या होती है तो इसकी तुरंत जांच करायें। क्यों की ये टेस्टिकल कैंसर के संकेत हो सकते हैं। टेस्टिकल कैंसर अंडकोष से शरीर के अन्य अंगों में भी फैल सकता है इससे सदैव सावधान रहें। 

ओरचीटिस :
मेडिकल साइंस के अनुसार टेस्टिकल में होने वाली यह समस्या बहुत ही गंभीर होती है। इसकी मुख्य वजह वायरल या बैक्टीरियल इंफेक्शन होता है। इसमें भी जलन और दर्द होता है, इसकी वजह से अंडकोष में सूजन और दर्द की समस्या जन्म ले लेता हैं। इससे अंडकोष की कार्य प्रणाली प्रभावित होती हैं। इसलिए पुरुषों को ध्यान रखना चाहिए और ऐसी समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। 

एपीडिड्यमिटिस :
एपीडिड्यमिटिस की समस्या में टेस्टिकल्स की नसों में जलन और दर्द होने लगता है। इसका कारण चोट या बैक्टीरिया का इंफेक्शन हो सकता है। इसलिए अगर अंडकोष में किसी भी प्रकार की परेशानी दिखें तो तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर की सलाह लें ताकि इस  समस्या से छुटकारा मिल सके। 

0 comments:

Post a Comment