शोध - डेलीमेल में प्रकाशित एक खबर के अनुसार कुछ शोधकर्ताओं ने एक शोध को करने के बाद खुलासा किया की इंसान की मेमोरी सेक्स करने से बढ़ती हैं। साथ ही साथ सोचने समझने की शक्ति भी बेहतर होती हैं और इंसान स्ट्रेस मुक्त रहता हैं। आज इसी विषय में इस शोध के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे की क्या ज्यादा सेक्स करने से मेमोरी ज्यादा होती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
सेक्स संबंधों पर सही जानकारी प्राप्त करने के लिए लगातार शोध होते रहते हैं। हर शोध में यह सामने आया है कि बेहतर सेक्स लाइफ आपको तन और मन से ताजा रखती है। इससे इंसान के दिमाग में स्ट्रेस हार्मोन्स का लेवल कम जाता हैं। जिससे दिमाग की मेमोरी बढ़ती हैं और सोचने समझने की शक्ति बेहतर रहती हैं।
इस शोध में यह निकल कर सामने आया कि जिन महिलाओं ने ज्यादा सेक्स किया उनकी याद्दाश्त काफी बेहतर हुई। दरअसल McGill यूनिवर्सिटी की 78 महिलाओं से इस स्टडी में हिस्सा लेने के लिए कहा गया। हिस्सा लेने वाली महिलाओं की उम्र 18 से 29 साल के बीच थी। उनसे कुछ शब्द और चेहरे याद करने के लिए कहा गया। शोध में पाया गया कि ज्यादा सेक्स करने वाली महिलाओं ने ज्यादा शब्द याद रखे और उनकी याददाश्त भी पहले के मुकाबले बेहतर पायी गयी।
माना गया कि सेक्शुअल इंटरकोर्स से हिप्पोकैंपस के चारों तरफ टिश्यूज की ग्रोथ बढ़ती है। हिप्पोकैंपस दिमाग का वह हिस्सा है जिससे कनेक्शन मेमरी फंक्शन से होता है। इससे इंसान की याददाश्त बढ़ती हैं तथा सोचने समझने की शक्ति मजबूत होती हैं। इस शोध को करने वाले शोधकर्ताओं का ये भी कहना हैं की ज्यादा सेक्स करने से ब्रेन के सेल्स मजबूत होते हैं। जिससे इंसान को तनाव और डिप्रेशन से भी छुटकारा मिल जाता हैं।
0 comments:
Post a Comment