हेल्थ डेस्क: आयुर्वेदिक विज्ञान की बात करें तो दूध और गुड़ इंसान के हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। इसके सेवन से शरीर में एनर्जी आती हैं और इंसान शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को स्वस्थ और फ़िट महसूस करता हैं। आज इसी विषय में आयुर्वेद के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे दूध में गुड़ मिलाकर खाने के फायदे के बारे में। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .आयुर्वेद के अनुसार दूध में गुड़ मिलाकर सेवन करने से हमारा खून शुद्ध होता है और शरीर में ऊर्जा बनाएं रखता है। साथ ही साथ शरीर की इम्युनिटी अच्छी रहती हैं। जिससे शरीर में बीमारी होने के चांस कम जाते हैं और इंसान खुद को सेहतमंद महसूस करता हैं।
2 . अगर आप मांसपेशियों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो इसकी मजबूती के लिए आप हर रोज एक ग्लास दूध में गुड़ डाल कर पीएं। क्यों की इससे मांसपेशियों में ब्लड का सर्कुलेशन तेजी के साथ होता हैं। जिससे मांसपेशियां स्वस्थ और मजबूत रहेगा।
3 .आयुर्वेद के अनुसार अगर आप को अस्थमा की दिक्कत है तो घर में गुड़ और काले तिल के लड्डू बना कर खाएं और इसके बाद एक ग्लास गरम दूध का सेवन करें। आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
4 .अगर आपके जोड़ों में दर्द रहता है तो आप प्रतिदिन गुड़ की छोटा सा पीस गरम दूध के साथ मिलकर पीएं। ऐसा करने से आपके जोड़ मजबूत होंगे और दर्द भी दूर हो जाएगा। साथ ही साथ आपका शरीर स्वस्थ रहेगा।
5 .आयुर्वेद के अनुसार महिलाओं को पीरियड्स के दर्द से बचने के लिए गरम दूध में गुड़ डालकर कर जरूर पीना चाहिए। इससे महिलाओं को आराम मिलेगा।
6 .दूध में गुड़ मिलकर पीने से इंसान की मानसिक स्थिति अच्छी रहती हैं और दिमाग सही तरीकों से कार्य करता हैं। इससे तनाव और डिप्रेशन की समस्या कम हो जाती हैं।
0 comments:
Post a Comment