हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ब्लड प्रेशर की बीमारी से परेशान रहते हैं। इस बीमारी के कारण इंसान की सेहत ख़राब हो जाती हैं तथा उनके दिमाग में तनाव और चिड़चिड़ापन की समस्या बनी रहती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे घरेलू उपाय के बारे में जिस उपाय से आप ब्लड प्रेशर की बीमारी से आराम पा सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
आंवला।
आंवले के सेवन से न केवल हाई ब्लड प्रेशर में राहत मिलती है बल्कि कई अन्य बीमारियों भी दूर होती हैं। आप आवंले को शहद में मिलाकर खा सकते हैं इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन नियंत्रित रहता है। साथ ही साथ ब्लड प्रेशर की बीमारी दूर हो जाती हैं।
लहसुन।
लहसुन का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसके अतिरिक्त लहसुन का सेवन करने से , इम्युनिटी बढ़ती है और शरीर में बीमारी होने के चांस कम जाते हैं। इससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी नियंत्रित रहता हैं। इसलिए अगर आपको ब्लड प्रेशर की बीमारी हैं तो आप कच्चा लहसुन का सेवन करें।
प्याज।
आपको बता दें की प्याज में क्वेरसेटिन नामक फ्लेवोनॉयड्स तत्व भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिससे रक्त वाहिकाएं पतली हो जाती है। यही कारण है कि प्याज का सेवन कर ब्लड प्रेशर कम किया जाता है। इसलिए अगर किसी व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हैं तो उन्हें प्याज का सेवन करना चाहिए।
काली मिर्च।
अगर आपका बीपी अचानक बढ़ जाए तो उस समय आप आधे गिलास पानी में काली मिर्च पाउडर डालकर पी लें। इससे आपकी बीपी तुरंत कंट्रोल हो जाएगी और आपको आराम भी मिलेगा।

0 comments:
Post a Comment