हेल्थ डेस्क: मेडिकल साइंस की बात करें तो इंसान का पेशाब उनके शरीर के बारे में पूरी जानकारी देता हैं। इंसान अपने पेशाब के रंग से अपने शरीर के सेहत के बारे में जान सकते हैं। आज इसी विषय में पेशाब के रंग से जानने की कोशिश करेंगे की आपकी सेहत ठीक है या खराब। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1. हल्का पीला।
मेडिकल साइंस के अनुसार अगर पेशाब का रंग हल्का पीला हैं तो इसका मतलब आपकी सेहत बिल्कुल ठीक है और आपका शरीर अच्छे से काम कर रहा है।
2. पीला।
अगर आपके पेशाब का रंग पीला हैं तो इसका अर्थ है की शरीर अच्छे से हाइड्रेटेड नहीं कर रहा हैं। जिसके कारण पेशाब का रंग पीला हो गया है। इससे बचने के लिए तरल पदार्थ अधिक से अधिक मात्रा में लें। साथ ही साथ ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें।
3. गहरा पीला।
आपको बता दें की अधिक दवाईयों को खाने से भी पेशाब का रंग गहरा हो जाता है। अगर ऐसा आप रहा हैं तो आप अपने डॉक्टर से एक बार सलाह जरूर लें क्योंकि यह लीवर की समस्या भी हो सकती है।
4. दूधिया सफेद।
अगर पेशाब का रंग दूधिया सफेद है तो यह यूरीन इंफेक्शन या किडनी की पथरी के कारण भी हो सकता है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर के पास जरूर जाएं। ये आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता हैं।
5. लाल या गुलाबी।
ऐसा लाल रंग का चीज खाना खाते है। तब पेशाब का रंग लाल या गुलाबी रंग में बदलता है। अगर आपने इस रंग के पदार्थ का सेवन नहीं किया तो ये आपके लिए खतरे का संकेत हैं इस स्थिति में डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर रहेगा।
6. नारंगी।
मेडिकल साइंस के अनुसार यूरिन की समस्याओं को रोकने के लिए ली गई दवाईयों से यूरिन का रंग नारंगी हो सकता है। अगर आपके पेशाब में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी दिखाई दे तो आप डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

0 comments:
Post a Comment