आज के समय में सभी लोग अपने शरीर को स्वस्थ और फ़िट रखना चाहते हैं। लेकिन सही जानकारी नहीं होने के कारण वो ऐसा नहीं कर पाते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे काम के बारे में जो काम अगर आप रोजाना करते हैं तो इससे आप अपने शरीर को स्वस्थ और फ़िट रख सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .मॉर्निंग वॉक करें : अगर आप अपने शरीर को स्वस्थ और फ़िट रखना चाहते हैं तो आप रोजाना मॉर्निंग वॉक करें। क्यों की मॉर्निंग वॉक करने से आपके शरीर में ब्लड और ऑक्सीजन का फ्लो सही तरीकों से होगा। जिससे आपके शरीर की इम्युनिटी अच्छी रहेगी और शरीर में बीमारी होने के चांस भी कम जाएंगे। इसलिए सभी व्यक्ति को रोजाना ये काम करनी चाहिए।
2 .मेडिटेशन करें : अगर आप रोजाना मेडिटेसन करते हैं तो इससे ब्रेन की कार्य प्रणाली अच्छी रहती हैं। साथ ही साथ ब्रेन में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होती हैं तथा इंसान खुद को स्वस्थ और फ़िट महसूस करता हैं। इससे इंसान की मानसिक स्थिति भी अच्छी रहती हैं। इसलिए सभी व्यक्ति को रोजाना कम से कम 30 मिनट मेडिटेशन करनी चाहिए।
3 .पौष्टिक आहार लें : शरीर को स्वस्थ और फ़िट रखने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन बहुत लाभकारी साबित होता हैं। इससे शरीर की कई बीमारियां दूर हो जाती हैं। साथ ही साथ इंसान खुद को सेहतमंद महसूस करता हैं। इसलिए सभी व्यक्ति को रोजाना अंकुरित मूंग, बादाम, सेब, अनार, अखरोट आदि का सेवन करना चाहिए। ये हेल्थ के के लिए बहुत लाभकारी हैं।
0 comments:
Post a Comment