BPSC 2020 के प्रीलिम्स परीक्षा का सिलेबस, देखें पूरी डिटेल्स

न्यूज डेस्क: अगर आप BPSC की तैयारी कर रहें या करना चाहते हैं तो आप BPSC के सलेब्स के अनुसार इसकी तैयारी करें। इससे आपको इसके बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। साथ ही साथ आपको ज्यादा परेशानियों का सामना करना नहीं पड़ेगा। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे BPSC 2020 के प्रीलिम्स परीक्षा के सिलेबस के बारे में ताकि आपको इसके बारे में सही जानकारी मिल सके। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
BPSC 2020 के प्रीलिम्स परीक्षा का सिलेबस। 

.सामान्य विज्ञान (विज्ञान की सामान्य समझ, रोजमर्रा के अवलोकन और अनुभवों की जानकारियां)

• राष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीय महत्व के वर्तमान मामले। 

• भारत और बिहार का इतिहास (बिहार के इतिहास के व्यापक पहलुओं और इस विषय की सामान्य समझ)

• भारत और बिहार का भूगोल (प्रश्न भारतीय कृषि और प्राकृतिक संसाधनों की मुख्य विशेषताओं सहित देश की भौतिक, सामाजिक और आर्थिक भूगोल से संबंधित होंगे)

• बिहार का सामान्य भूगोल और भौगोलिक विभाजन व इसकी प्रमुख नदी प्रणाली

• भारतीय राजनीति (प्रश्न भारत और बिहार में देश की राजनीतिक व्यवस्था, पंचायती राज, सामुदायिक विकास और योजनाओं पर ज्ञान का परीक्षण करेंगे)

• स्वतंत्रता के बाद बिहार की अर्थव्यवस्था और भारतीय अर्थव्यवस्था

• इसमें भारतीय आंदोलन और इसमें बिहार के योगदान (प्रश्नों को उन्नीसवीं शताब्दी के पुनरुत्थान, राष्ट्रवाद के विकास और बिहार के विशेष संदर्भ के साथ आजादी की प्राप्ति और चरित्र से संबंधित होगा)

• सामान्य मानसिक क्षमता के आधार पर प्रश्न। 

अगर आप BPSC 2020 देने वाले हैं या इसकी तैयारी कर रहें तो आप इन टॉपिक को पढ़ें। क्यों की इसी टॉपिक से प्रश्न पूछे जाएंगे। 

0 comments:

Post a Comment