आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग कफ और खांसी की समस्या से ग्रसित हो जाते हैं। सही जानकारी नहीं होने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे ऐसे आयुर्वेदिक उपाय के बारे में जिस उपाय से कफ और खांसी की समस्या दूर हो जाएगी तथा आपकी सेहत अच्छी रहेगी। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .अगर आप कफ और खांसी से परेशान हैं तो दूध में हल्दी मिलाकर पीना फायदेमंद है। हल्दी का एंटी-बैक्टीरियल गुण इससे आराम दिलाता है। सुबह गर्म दूध पीने से कफ दूर होता है। ध्यान रहे दूध को फीका ही पिएं। इसमें शहद और थोड़ी हल्दी मिला सकते हैं। इससे कफ और खांसी की समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाएगी। इससे सेहत भी अच्छी रहेगी।
2 .कफ वाली खांसी के लिए काली मिर्च को देसी घी में मिलाकर खाएं। काली मिर्च के पाउडर को घी के साथ भून लें। इस मिश्रण को दिन में 3 से 4 बार खाएं। ये सबसे कारगर आयुर्वेदिक उपाय हैं। इससे खांसी और कफ दोनों समाप्त हो जायेगा। इसे दूध में मिला कर भी पिया जा सकता है। खांसी में राहत मिलेगी। साथ ही साथ इस परेशानियों से छुटकारा मिल जायेगा।
3 .अदरक, काली मिर्च और तुलसी की पत्तियों को एक साथ उबाल कर काढ़ा बनाएं और इसका सेवन करें। ये आयुर्वेदिक उपाय कफ वाली खांसी में सबसे कारगर उपाय माना जाता हैं। इससे कफ और खांसी दोनों समस्या दूर हो जाती हैं। साथ ही साथ इससे इंसान के शरीर में एनर्जी आती हैं और इंसान खुद को ऊर्जावान महसूस करता हैं।
0 comments:
Post a Comment