नवरात्रि आज से शुरू, जानें घट स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

धर्म डेस्क: शास्त्रों के मुताबिक आज यानि की 17 अक्टूबर 2020 से नवरात्रि शुरू हो गया हैं। ज्योतिष की मानें तो इस बार मां दुर्गा घोड़े पर सवार हो कर आएगी। जिससे शुभ योग बन रहा हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की नवरात्रि के प्रथम दिन घट स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या हैं। साथ ही साथ ये भी जानने की कोशिश करेंगे की नवरात्रि की पूजा करें करें।

घट स्थापना का शुभ मुहूर्त।

कलश स्था‍पना का शुभ मुहूर्त: सुबह 06 बजकर 23 मिनट से 10 बजकर 12 मिनट तक।

किस दिन किसकी करें पूजा।

17 अक्टूबर: मां शैलपुत्री पूजा घटस्थापना

18 अक्टूबर: मां ब्रह्मचारिणी पूजा

19 अक्टूबर: मां चंद्रघंटा पूजा

20 अक्टूबर: मां कुष्मांडा पूजा

21 अक्टूबर: मां स्कंदमाता पूजा

22 अक्टूबर: षष्ठी मां कात्यायनी पूजा

23 अक्टूबर: मां कालरात्रि पूजा

24 अक्टूबर: मां महागौरी दुर्गा पूजा

25 अक्टूबर: मां सिद्धिदात्री पूजा

आप रोजाना सुबह उठकर स्नान करें और पुरे विधि विधान के साथ माता के नाम का अखंड ज्योति जलाये। साथ ही साथ सच्चे मन से मां के मंत्रों का जाप करें। अगर आप नवरात्रि में व्रत रखते हैं तो मां का भजन सुने। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होगी तथा आपके जीवन पर मां दुर्गा की कृपा बनी रहेगी।

0 comments:

Post a Comment