दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों की सूची जारी, जानें भारत की स्थिति

न्यूज डेस्क: दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों की सूची जारी हो गई हैं। इस लिस्ट में अमेरिका पहले की तहत शीर्ष पर काबिज हैं। जबकि दुनिया के कई देशों की रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला हैं। वहीं इस लिस्ट में चीन दूसरे नंबर पर जगह बनाने में कामयाब रहा हैं।

कैसे बनती है रैंकिंग।

आपको बता दें की ऑस्ट्रेलिया का लोवी इंस्टीट्यूट हर साल दुनिया के प्रमुख देशों की आर्थिक क्षमता, सैन्य क्षमता, डिफेंस नेटवर्क, आंतरिक स्थिति, भविष्य की प्लानिंग, दूसरे देशों से आर्थिक संबंध, राजनीतिक और कूटनीतिक प्रभाव और सांस्कृतिक प्रभाव का अध्ययन करने के बाद शक्तिशाली देशों की सूचि जारी करता हैं।

भारत की स्थिति।

एक रिपोट के मुताबिक एशिया पावर इंडेक्स 2020 के अनुसार, 2019 में भारत का पावर स्कोर 41.0 था जो 2020 में घटकर 39.7 हो गया है। वहीं  इस साल की सूची में सबसे ज्यादा तेजी से ऊपर बढ़ने वाले देशों में वियतनाम पहले स्थान पर काबिज है। जबकि ताइवान और ऑस्ट्रेलिया के पावर स्कोर में भी तेजी के साथ बढ़ोत्तरी हो रही हैं।

दरअसल कोरोना महामारी के कारण भारत की आर्थिक क्षमता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। जिससे भारत की पावर स्कोर 2019 की तुलना में कम हुई हैं। लेकिन भारत ने राजनयिक प्रभाव में दक्षिण कोरिया और रूस को पीछे छोड़ दिया है। पूरी दुनिया में भारत का कूटनीतिक प्रभाव बेहतर हो रहा है।

0 comments:

Post a Comment