भारत-अमेरिका के लिए खतरा बना चीन, बना रहा परमाणु हथियार

न्यूज डेस्क: पूरी दुनिया में कोरोना वायरस फैलाने वाला चीन अब परमाणु हथियार बना रहा हैं। मिली जानकारी के मुताबिक चीन भारत और अमेरिका से बढ़ रहे तनाव को देखते हुए अपने परमाणु हथियारों को अपग्रेड करने तथा बढ़ाने का फैसला किया हैं।

अमेरिकी थिंक टैंक के एक रिपोट के मुताबिक चीन चीन जल्‍द ही फ्रांस को पीछे छोड़कर दुनिया का तीसरा सबसे अधिक परमाणु हथियारों वाला देश बन जाएगा। जो भारत के साथ साथ अमेरिका के लिए बड़ा खतरा उत्पन कर सकता हैं।

खबर के मुताबिक चीन के परमाणु हथियारों की संख्‍या पिछले 15 साल में दोगुनी हो गई है। चीन इन हथियारों को और भी ज्यादा आधुनिक बना रहा हैं। परमाणु हथियारों पर नजर रखने वाली अंतरराष्‍ट्रीय संस्‍था सिप्री की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन ने ही पिछले साल अपने परमाणु हथियारों के जखीरे में इजाफा किया है।

हालांकि चीन दुनिया को अपने परमाणु हथियारों की सही जानकारी नहीं देता हैं। लेकिन सिप्री की रिपोर्ट के मुताबिक चीन के पास करीब 320 परमाणु हथियार हैं। चीन लगातार इसमें इजाफा कर रहा हैं।

0 comments:

Post a Comment