भारत ने किया बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण, चीन-पाक की बढ़ी टेंशन

न्यूज डेस्क: चीन के साथ सीमा पर चल रहे तनाव के के बीच भारत लगातार अपने घातक मिसाइलों का परीक्षण कर रहा हैं। जिससे ये संकेत साफ है की आज का भारत कितना ताकतवर है तथा वो किसी के सामने झुकने वाला नहीं हैं।

इसी बिच एक बड़ी खबर आ रही हैं की भारत ने शुक्रवार को पृथ्वी-2 बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया हैं। इससे चीन और पाकिस्तान की टेंशन बढ़ गई हैं। क्यों की इस बैलिस्टिक मिसाइल के सफल  परीक्षण  से भारत की ताकत में जबरदस्त वृद्धि होगी।

आपको बता दें की भारत ने जिस मिसाइल का टेस्ट किया हैं वो सतह से सतह पर मार करने वाली दुनिया की सबसे घातक मिसाइलों में से एक हैं। यह मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। ये अपने दुश्मनों को मिनटों में बर्बाद कर सकता हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार भारत के पास पृथ्वी सीरीज की तीन मिसाइलें हैं। जिसमे पृथ्वी- 1, पृथ्वी- 2, पृथ्वी- 3 मिसाइल हैं। इनकी मारक क्षमता क्रमशः 150, 350 और 600 किलोमीटर तक है। भारत ने जिस पृथ्वी-2 मिसाइल का टेस्ट किया हैं वो 500-1000 किलोग्राम तक परमाणु ले जाने में सक्षम है। 


0 comments:

Post a Comment