बिहार पंचायत चुनाव 2021 की आरक्षण सूचि जारी।
मुखिया के लिए आरक्षित पद।
मिली जानकारी के अनुसार बिहार में मुखिया के कुल 8386 पद हैं। जिसमें महिला के लिए 3772 पद आरक्षित हैं। वहीं अनुसूचित जाति के लिए 1388 पद, अनुसूचित जाति के महिला के लिए 562 पद आरक्षित हैं। वहीं बिहार में मुखिया के लिए 92 पद अनुसूचित जनजाति के लिए। इसमें 21 पद अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित हैं। जबकि पिछड़ा वर्ग के लिए 1441 पद, जिसमे महिला के लिए 585 पद आरक्षित हैं।
पंचायत समिति के लिए आरक्षित पद।
पंचायत समिति के कुल 11497 पद होंगे जिसमें महिलाओं के लिए 5341 पद। अनुसूचित जाति के लिए 1910 पद, अनुसूचित जाति के महिलाओं के लिए 819 पद। अनुसूचित जनजाति के लिए 131 पद हैं, महिलाओं के लिए 35 पद। पिछड़ा वर्ग के लिए 2049 पद, पिछड़ा वर्ग के महिलाओं के लिए 903 पद आरक्षित हैं।
सरपंच के लिए आरक्षित पद।
ग्राम कचहरी मैं सरपंच के कुल 8386 पद हैं। महिला के लिए 3772 पद आरक्षित हैं। अनुसूचित जाति के लिए 1388 पद ( महिला 562) . अनुसूचित जनजाति के लिए 92 पद (महिला 21). पिछड़े वर्ग के लिए 1441 पद , (महिला 585 पद)
वार्ड सदस्यों के लिए आरक्षित पद।
वार्ड सदस्यों के कुल 114733 पद हैं। जिसमे महिलाओं के लिए 51998 पद आरक्षित हैं। अनुसूचित जाति के लिए 19037 पद (महिला 7469), अनुसूचित जनजाति के लिए 1223 पद (महिला 300), पिछड़े वर्ग में 18561 पद (महिला 7890) के लिए आरक्षित किये गए हैं।

0 comments:
Post a Comment