जानिए बिहार में विधायकों को कितनी सैलरी और भत्ते मिलते हैं?

न्यूज डेस्क: बिहार में ज्यादा तर विधायक करोड़पति हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की इन विधायकों को कितनी सैलरी मिलती हैं और इन्हे कौन-कौन से भत्ते मिलते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे विस्तार से ताकि सभी लोगों को इसके बारे में जानकारी मिल सके। 

जानिए बिहार में विधायकों को कितनी सैलरी और भत्ते मिलते हैं?

1 .मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में विधायकों को प्रतिमाह एक लाख 35 हजार रुपये की सैलरी मिलती हैं। साथ ही साथ इन्हे कई तरह के भत्ते दिए जाते हैं। 

2 .आपको बता दें की बिहार में विधायकों को वाहन खरीदने के लिए एडवांस में 15 लाख रुपए भी मिलते हैं। निजी सहायक के लिए 30 हजार रुपये मिलते हैं।

3 .बिहार में सभी विधायकों को ट्रेन और हवाई जहाज से यात्रा के लिए हर साल तीन लाख रुपए मिलते हैं। तीन फोन के लिए एक लाख सलाना मिलते हैं।

4 .फर्नीचर के लिए विधायकों को 50 हजार रुपया मिलता हैं।

5 .बिहार में विधायकों को 2000 यूनिट तक फ्री बिजली मिलता हैं।

6 .जीवन भर मुफ्त रेलवे पास और मेडिकल सुविधा का लाभ भी मिलता है। 

7 .पूर्व विधायकों और पूर्व विधान पार्षदों को न्यूनतम पेंशन 35 हजार मिलता हैं।

8 .बिहार में विधायकों को कंप्यूटर के लिए 50 हजार रुपये मिलते हैं।

0 comments:

Post a Comment