बिहार के दरभंगा, बेतिया, पूर्णिया समेत 11 शहरों की हवा बेहद खराब

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के दरभंगा, बेतिया, पूर्णिया समेत 11 शहरों की हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई हैं। जिससे लोगों को सांस से संबंधित परेशानी हो सकती हैं।

बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के अध्यक्ष डा. अशोक कुमार घोष ने बताया है कि वातावरण में घना कोहरा छाने के बाद प्रदूषण की स्थिति काफी खराब हुए हैं। वहीं वायु में धूल-कण की मात्रा बढ़ने से हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में चली गयी हैं। 

आपको बता दें की रविवार को बिहार के 11 शहरों में AQI 400 से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया हैं। जो की चिंताजनक हैं, इससे लोगों से सांस से संबंधित परेशानी हो रही हैं। जबकि हवा खराब होने से बच्चों में एलर्जी की समस्या भी काफी बढ़ गई है। 

दरअसल जब किसी इलाके में AQI लेवल 100 से ज्यादा हो तो उस इलाके की हवा को खराब माना जाता हैं। लेकिन बिहार के ज्यादातर शहरों में AQI लेकर 300 से 400 के आस-पास हैं। ऐसे में लोगों को घर से निकलते समय मास्क लगानी चाहिए। 

बिहार के दरभंगा, बेतिया, पूर्णिया समेत 11 शहरों की हवा बेहद खराब?

दरभंगा में AQI लेवल 479,

बेतिया में AQI लेवल 460,

समस्तीपुर में AQI लेवल 459,

राजगीर में AQI लेवल 455,

मजफ्फरपुर में AQI लेवल 453,

पूर्णिया में AQI लेवल 449,

कटिहार में AQI लेवल 446,

भागलपुर में AQI लेवल 427,

छपरा में AQI लेवल 420,

बेगूसराय में AQI लेवल 414,

पटना में AQI लेवल 409,

0 comments:

Post a Comment