UP : वाराणसी में रोपवे के लिए 200 करोड़ रुपये मंजूर

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक वाराणसी में रोपवे के निर्माण को लेकर 200 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए गए हैं। इन पैसों से वाराणसी में देश के पहले रोपवे ट्रांसपोर्ट का निर्माण किया जायेगा।

खबर के अनुसार जनवरी के पहले सप्ताह में वाराणसी कैंट से गोदौलिया के बीच रोपवे के निर्माण को लेकर पैसों की क़िस्त जारी होगी। इसके बाद इसी महीने से चिह्नित जमीनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया भी प्रारम्भ कर दिया जायेगा। इसकी तैयारी की जा रही हैं। 

आपको बता दें की सरकार के द्वारा रोपवे परियोजना पर खर्च की कुल धनराशि 461 करोड़ रुपये तय किया गया हैं। इस रोपवे का पहला स्टेशन कैंट रेलवे स्टेशन परिसर में होगा, जबकि अंतिम स्टेशन गोदौलिया चौराहे पर बनाया जायेगा।

इस रोपवे के लिए वाराणसी के कैंट, भारतमाता मंदिर, बेसेंट थियेसोफिकल सोसाइटी रथयात्रा, गिरिजाघर और गोदौलिया चौराहे पर स्टेशन और 30 टॉवर बनाए जाएंगे। इसके निर्माण कार्य की प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू कर दी जाएगी।

0 comments:

Post a Comment