प्रेगनेंसी के दौरान ये 5 समस्याएं हो सकती हैं खतरनाक?
ब्लीडिंग होना : प्रेगनेंसी के दौरान अगर किसी महिला को अचानक से ब्लीडिंग की समस्या होती हैं तो इसे सामान्य मान कर नजरअंदाज ना करें और तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। क्यों की कई बार इस समस्या के कारण मिसकैरेज की आशंका बढ़ जाती है।
तेज बुखार, पेटदर्द : गर्भावस्था के दौरान तेज बुखार और तेज पेटदर्द महिला के साथ साथ गर्भ में पल रहे उसके बच्चे के लिए भी अच्छा नहीं होता हैं। इसलिए अगर किसी गर्भवती महिला को ऐसी समस्या होती है तो डॉक्टर की सलाह आवश्य लें।
बहुत ज्यादा उल्टी होना: गर्भावस्था के दौरान उल्टी होना आम समस्या हैं। लेकिन अगर बहुत ज्यादा उल्टी की समस्या होती हैं तो इससे डिहाइड्रेशन हो सकता हैं। इसलिए बहुत ज्यादा उल्टी की समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह आवश्य लें।

0 comments:
Post a Comment