बिहार में 'कर्मचारियों' के लिए खुशखबरी, सरकार ने दिया तोहफा

पटना। बिहार के सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए वर्ष 2026 की शुरुआत में खुशखबरी आई है। राज्य सरकार ने विश्वविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों, कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के वेतन और पेंशन भुगतान के लिए बड़ी राशि जारी की है। इससे कर्मचारियों को वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित होगी और उन्हें समय पर भुगतान मिलेगा।

वेतन और पेंशन के लिए जारी राशि

शिक्षक और कर्मचारी (दिसंबर वेतन): विश्वविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों के दिसंबर माह के वेतन भुगतान के लिए 135 करोड़ 7 लाख 7,735 रुपये जारी किए गए हैं।

सेवानिवृत्त कर्मचारी और शिक्षक: सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दिसंबर माह के सेवांत लाभ के रूप में 168 करोड़ 29 लाख रुपये जारी किए गए हैं।

इस बारे में उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. एनके अग्रवाल ने जानकारी दी और बताया कि यह राशि कर्मचारियों और सेवानिवृत्त शिक्षकों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए जारी की गई है। ताकि सभी को वेतन का भुकतान किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने दिया नववर्ष संदेश

वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी राज्यवासियों और देशवासियों को नए वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाला वर्ष सुख, शांति, समृद्धि और सफलता लेकर आएगा।  मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2026 में बिहार देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाएगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि सबके सम्मिलित प्रयास से सुखी, समृद्ध और गौरवशाली बिहार का निर्माण किया जाए।

0 comments:

Post a Comment