कितना बढ़ा दाम।
इंडियन ऑयल के ताजा आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर अब ₹1580.50 के बजाय ₹1691.50 में उपलब्ध होंगे। इसी तरह कोलकाता में इसका नया रेट ₹1795 प्रति सिलेंडर हो गया है, जो पहले ₹1684 था। मुंबई में यह सिलेंडर ₹1531.50 से बढ़कर ₹1642.50 हो गया है, जबकि चेन्नई में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब ₹1849.50 हो गई है।
क्या होगा असर?
विशेषज्ञों के अनुसार, कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में यह बढ़ोतरी व्यवसायियों और छोटे उद्योगों के लिए चुनौती बन सकती है, क्योंकि पिछले साल 2025 में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में काफी गिरावट दर्ज की गई थी। दिल्ली में यह सिलेंडर ₹1818.50 से घटकर ₹1580.50 तक आ गया था। पिछले 12 महीनों में दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में औसतन ₹238 प्रति सिलेंडर की कमी आई थी, जिससे व्यवसायियों को राहत मिली थी।
घरेलू सिलेंडर पहले जैसी
वहीं घरेलू उपभोक्ताओं को नए साल में कोई असर नहीं पड़ा हैं। साल 2025 के दौरान घरेलू सिलेंडर की कीमतों में लगभग ₹50 का इजाफा हुआ था। हालांकि, नए साल के साथ केवल कॉमर्शियल सिलेंडर महंगे हुए हैं और घरेलू सिलेंडर पहले जैसी कीमत पर उपलब्ध हैं।
घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट की बात करें तो दिल्ली में 14.2 किग्रा वाले सिलेंडर की कीमत ₹853, मुंबई में ₹852.50 और लखनऊ में ₹890.50 है। वहीं, कारगिल में ₹985.50, पुलवामा में ₹969 और बागेश्वर में ₹890.50 पर सिलेंडर उपलब्ध है। पटना में इसका नया रेट ₹951 प्रति सिलेंडर तय हुआ है।

0 comments:
Post a Comment