हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा जारी किये गए एक आंकड़े से उस बीमारी के बारे में पता चलता हैं जिस बीमारी के कारण पुरुष पिता नहीं बन पाते हैं और उनके शरीर में धीरे धीरे पिता बनने की क्षमता समाप्त हो जाती हैं। आज इसी संदर्भ में मेडिकल साइंस के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे उस बीमारी के बारे में जिस बीमारी के कारण पुरुष पिता नहीं बन पाते हैं और उनका स्वास्थ्य भी प्रभावित होता हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की इस बीमारी से ग्रसित पुरुष बच्चा पैदा करने की क्षमता खो देते हैं।
हेपेटाइटिस बी, मेडिकल साइंस के एक अध्ययन के अनुसार हेपेटाइटिस बी नामक बीमारी से ग्रसित पुरुष बच्चा पैदा करने की क्षमता खो देते हैं। क्यों की हेपेटाइटिस बी से ग्रसित होने के बाद पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन्स का स्तर कम जाता हैं। जिसके कारण पुरुषों के शरीर में शुक्राणुओं की संख्या भी धीरे धीरे कम होने लगती हैं। जिसका असर पुरुषों के प्रजनन क्षमता पर पड़ता हैं। इतना हीं नहीं हेपेटाइटिस बी से ग्रसित होने के बाद पुरुषों के शरीर में रक्त का संचार ठीक से नहीं होता हैं। जिससे पुरुष शारीरिक और मानसिक रूप से भी अस्वस्थ हो जाते हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक रिपोट से पता चलता हैं की हेपेटाइटिस बी का वाइरस पुरुषों के शरीर में बांझपन की समस्या को 1.59 गुना बढ़ा देता हैं। जिससे पुरुष बच्चे पैदा करने की क्षमता धीरे धीरे खो देते हैं। इसलिए पुरुषों को इस बीमारी को ले कर हमेशा सचेत रहना चाहिए। और समय समय पर अपने ब्लड का टेस्ट कराते रहना चाहिए। इससे हेपेटाइटिस बी के बारे में पता चल जाता हैं।
गाइनीकोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ़ इंडिया के महासचिव डॉक्टर ऋषिकेश कहते हैं की हेपेटाइटिस बी का वायरस पुरुषों के शुक्राणु पर नकारात्मक असर डालता हैं। जिससे इसकी गतिशीलता समाप्त हो जाती हैं और पुरुष प्रजनन करने में असमर्थ हो जाता हैं। इसलिए हर जोड़ों को समय समय पर डॉक्टर की सलाह लेते रहना चाहिए ताकि शरीर में किसी भी प्रकार की बीमारी का जन्म ना हो और पुरुषों को पिता बनने में कोई परेशानी ना आएं।
0 comments:
Post a Comment